India
oi-Pallavi Kumari
PM Modi Puducherry visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुडुचेरी दौरे पर विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और राजनीति पर खुलकर बात की। उनका संबोधन सिर्फ योजनाओं का ऐलान नहीं था, बल्कि आने वाले समय का विजन भी था।
उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और पुडुचेरी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का रोडमैप सामने रखा। आइए जानते हैं उनकी 5 बड़ी बातें।

1. इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश का ऐलान
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल के बजट में देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए 12 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्रावधान किया गया है। इसका फायदा पुडुचेरी को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि बेहतर सड़कें, पानी की आपूर्ति, तटीय ढांचा, स्कूल और अस्पताल जैसे प्रोजेक्ट सीधे लोगों की जिंदगी आसान बनाएंगे। पुडुचेरी को कैपिटल इन्वेस्टमेंट स्कीम में शामिल किया गया है, जिससे यहां विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
2. कनेक्टिविटी बनेगी तरक्की की रीढ़
पीएम मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी ही प्रगति की असली ताकत है। ईस्ट कोस्ट रोड और ग्रैंड सदर्न ट्रंक रोड के अपग्रेड से चेन्नई और पुडुचेरी के बीच यात्रा समय घटकर करीब डेढ़ से दो घंटे रह जाएगा। ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे छात्रों, किसानों और छोटे कारोबारियों को सीधा लाभ होगा। पुडुचेरी शहर में 1000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की घोषणा हुई है, जिनमें 140 करोड़ रुपये का फ्लाईओवर भी शामिल है।
3. पुडुचेरी को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि पुडुचेरी देश का बड़ा मेडिकल टूरिज्म हब बन सकता है। यहां पहले से नौ मेडिकल कॉलेज हैं। जिपमर के रीजनल कैंसर सेंटर के आधुनिकीकरण और पीएम-आभिम के तहत तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक्स की आधारशिला रखी गई। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से लाखों परिवारों को फायदा मिल रहा है और कोशिश है कि इलाज के लिए पुडुचेरी के लोगों को बाहर न जाना पड़े, बल्कि दूसरे राज्यों से लोग यहां इलाज कराने आएं।
Those years (Congress-DMK rule) were marked by political instability, corruption, crime and suffering of the poor. Ration shops had no rice, salaries were delayed, goons and drug mafias ruled the streets.
Congress had made Puducherry an ATM for one family that sits in Delhi.… pic.twitter.com/ER21cVLKfY
— BJP (@BJP4India) March 1, 2026 “>
4. डबल इंजन सरकार बनाम कांग्रेस-डीएमके पर हमला (PM Modi Congress DMK Attack)
पीएम मोदी ने कांग्रेस और डीएमके पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनके शासन में पुडुचेरी ने राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और अपराध का दौर देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन दुकानों में चावल नहीं था, वेतन में देरी होती थी और सड़कों पर गुंडों व ड्रग माफिया का राज था। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के काम को याद रखना जरूरी है और लोगों से पूछा कि क्या वे फिर उसी दौर में लौटना चाहते हैं।
5. पर्यटन, ई-बस और युवाओं पर फोकस
उन्होंने कहा कि पर्यटन पुडुचेरी की सबसे बड़ी ताकत है। आध्यात्मिक, ईको और हेल्थ टूरिज्म में निवेश से इसे नई ऊंचाई मिलेगी। पीएम ई-बस सेवा के तहत इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण कम करने में मदद करेंगी। साथ ही एनआईटी कराईकल में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और पुडुचेरी यूनिवर्सिटी में इंफ्रा अपग्रेड से युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश साफ था-पुडुचेरी को इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, शिक्षा और कनेक्टिविटी के जरिए एक आधुनिक और आत्मनिर्भर क्षेत्र बनाना है। अब देखना यह होगा कि यह विजन जमीन पर कितनी तेजी से उतरता है।
-

Periyar photo Removed: पीएम मोदी की रैली से पहले हटाई गई पेरियार की मूर्ति, तमिलनाडु चुनाव से पहले बवाल!
-

PM मोदी पहुंचे पुडुचेरी, 2700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन और शिलान्यास
-

Rashmika Mandanna Reception Guest List: विजय देवरकोंडा-रश्मिका का रिसेप्शन कहां? PM मोदी समेत कौन-कौन गेस्ट?
-

Assam Election 2026: ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के साथ BJP का चुनावी शंखनाद, जानें क्या है हिमंत का मास्टर प्लान
-

Rising Bharat Summit 2026 में PM मोदी का संदेश, बोले- ‘गुलामी की मानसिकता’ छोड़ दुनिया को राह दिखा रहा भारत
-

PM Modi ने कांग्रेस को वोट चोरी पर दिखाया आईना, ‘मिलेनियल्स के बाद अब GEN-Z भी सिखाएगी सबक’
-

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री का अजमेर दौरा, राजस्थान को 16686 करोड़ रुपये की देंगे सौगात
-

Manish Sisodia Acquitted: शराब केस में बरी होने के बाद BJP पर बरसे मनीष सिसोदिया, कहा- सत्ता पाने की साजिश थी
-

Rinku Singh के पिता का शव ले जा रही गाड़ी को अचानक किसने रोका? फिर हुआ जमकर तमाशा! सामने आया VIDEO
-

Rinku Singh Father Last Wish: ‘पिता की अंतिम इच्छा रह गई अधूरी’, रिंकू को रहेगा ताउम्र अफसोस! कोच का खुलासा
-

Rinku Singh Father Passes Away: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे खानचंद्र
-

Thalapathy Vijay Divorce Reason: विजय से तलाक के लिए संगीता के हैं ये 8 आरोप, बोलीं- एक्ट्रेस पर भी करूंगी केस
-

Jagdeep Dhankhar के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म? 7 महीने बाद उपराष्ट्रपति ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बीमारी वजह नहीं
-

Rinku Singh Father Funeral: रिंकू सिंह के पिता खानचंद का कहां होगा अंतिम संस्कार? कौन देगा मुखाग्नि?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 26 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs जिम्बाब्वे, टी-20 विश्व कप 2026



