HomeराजनीतिPune Weather Update: पुणे में बारिश का तांडव,1 की मौत, टूटा 128...

Pune Weather Update: पुणे में बारिश का तांडव,1 की मौत, टूटा 128 साल का रिकॉर्ड,कैसा रहेगा आज का मौसम?


Maharashtra

oi-Ankur Sharma

Pune Weather Update: पुणे में गुरुवार दोपहर अचानक हुई भारी बारिश ने जनजवीन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया, लगातार दो घंटे की हुई बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक पर लगा दी और लोग रात तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे, कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया तो वहीं कई इलाकों में बिजली गुल रही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में हुई इस भयंकर बारिश की वजह से 60 साल की एक वृद्ध महिला की मौत भी हो गई है, जबकि दो लोगों के घायल होने की भी खबर है।

आईएमडी के मुताबिक कस पुणे के शिवाजीनगर में सिर्फ 2 घंटे में 65 mm बारिश रिकॉर्ड की गई। यह आंकड़ा पिछले 128 सालों में अप्रैल महीने की सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पहले 1896 में 51.1 mm बारिश दर्ज की गई थी।

Pune Weather Update

भारी बरसात के कारण शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह चरमरा गया, जिसके परिणामस्वरूप सड़कें मिनटों में नदियों में तब्दील हो गईं। कई इलाकों में सड़कों पर पानी इतना भर गया कि गाड़ियां आधी डूब गईं और लोगों को अपने वाहनों को धक्का देने के लिए मजबूर होना पड़ा। सिंहगढ़ रोड, कात्रज, हडपसर, बानेर और धनकवड़ी सबसे ज्यादा बारिश से प्रभावित हैं।

Pune Mausam Update: आज कैसा रहेगा पुणे में मौसम?

IMD ने इन प्रभावित क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पुणे का मौसम खराब हुआ है और बरसात का सिलसिला अभी जारी रहेगा लेकिन आज के बारिश की स्पीड में कमी आएगी और तापमान 20°C से 35°C के बीच रहने का अनुमान है।

Pune Rain Update: हवाई यात्रा पर असर, कई उड़ानें हुईं डायवर्ट

तेज़ बारिश ने केवल ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि हवाई यात्रा पर भी गहरा असर डाला। खराब मौसम के चलते इंडिगो की अहमदाबाद-पुणे उड़ान (6E-522) को गोवा के लिए डायवर्ट करना पड़ा, वहीं कुछ अन्य उड़ानें भी निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं ।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र मौसम अपडेट

केवल पुणे में ही नहीं पूरे महाराष्ट्र में मौसम ने अचानक करवट ली है और कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

ठाणे, रायगढ़ और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है और यहां पर गरज-चमक और तेज हवाएं (60-80 किमी/घंटा तक) चल सकती हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 2-5°C तक गिरावट संभव है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी फिलहाल लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments