Homeउत्तराखंडRaymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र में...

Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र में निधन, पद्म भूषण थे सम्‍मानित


India

oi-Bhavna Pandey

Raymond Former Chairman passes away: रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और भारत के जाने-माने बिजनेसमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। पद्म भूषण से सम्मानित सिंघानिया ने देश के वस्त्र उद्योग को एक नई दिशा और पहचान दी।

उनके निधन की पुष्टि रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, उनके बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की। विजयपत सिंघानिया को एक दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने रेमंड समूह को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

Raymond Former Chairman

उनकी कुशल अगुवाई में रेमंड समूह ने जबरदस्त प्रगति देखी। उन्होंने कंपनी को केवल एक घरेलू ब्रांड से बदलकर एक वैश्विक समूह बनाया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक मजबूत पहचान और निर्णायक उपस्थिति दर्ज हुई। उनके अथक प्रयासों से कंपनी ने उल्लेखनीय विकास दर्ज किया।

इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए, रेमंड ग्रुप के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘पद्म भूषण से सम्मानित, रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और बॉम्बे के पूर्व शेरिफ, एयर कमोडोर विजयपत सिंघानिया का आज शाम मुंबई में शांतिपूर्वक निधन हो गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया, ‘उनका अंतिम संस्कार 29 मार्च 2026 को किया जाएगा। हम सभी गहरे शोक में हैं और उनकी सद्गति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’ उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर फैल गई है और उनके बहुमूल्य योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments