HomeराजनीतिRBSE Topper Bharat Runecha: 10वीं परीक्षा में 98.33% मार्क्स लाने वाले भरत...

RBSE Topper Bharat Runecha: 10वीं परीक्षा में 98.33% मार्क्स लाने वाले भरत रुणेचा की मौत, कैसे गई टॉपर की जान?


Rajasthan

oi-Kumari Sunidhi Raj

RBSE Topper Bharat Runecha Dies: राजस्थान के जैतारण में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। बिजली विभाग की लापरवाही ने एक होनहार छात्र की जान ले ली। बारिश के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में करंट उतर आया। 15 साल के छात्र भरत रुणेचा (Bharat Runecha) का हाथ अनजाने में पोल से छू गया।

बिजली के खंभे के संपर्क में आने से भारत को जोरदार झटका लगा और वो वहीं गिर पड़े। लोगों ने तुरंत बिजली कटवाई और उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन जोधपुर ले जाते समय रास्ते में ही भारत की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। लोग प्रशासन और बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

RBSE Topper Bharat Runecha: 10वीं परीक्षा में 98.33% मार्क्स लाने वाले भरत रुणेचा की मौत, कैसे गई टॉपर की जान?

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में भरत ने लाए थे 98.33% अंक

भरत रुणेचा पढ़ाई में बेहद मेधावी थे। उनकी उपलब्धियां क्षेत्र के बच्चों के लिए मिसाल थीं। साल 2025 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में भारत ने 98.33% अंक लाकर मरूधर स्कूल में टॉप किया था। भरत को स्कूल ने 10वीं में अच्छे नंबर लाने पर कार गिफ्ट की थी। कार की चाबी मंत्री अविनाश गहलोत ने सौंपी थी। इस साल उन्होंने 11वीं की परीक्षा दी थी। वे इस साल भी अपनी क्लास के सबसे प्रतिभावान छात्र थे। शांत स्वभाव और लगन के कारण स्कूल के सभी टीचर भरत को बहुत पसंद करते थे।

ये भी पढ़ें: RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%

टूट गया ऑटो चालक पिता का सपना

भरत के पिता पेशे से एक ऑटो चालक हैं। गरीबी के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। परिवार को उम्मीद थी कि भरत अपनी मेहनत से घर के हालात बदलेगा। लेकिन एक हादसे ने पिता के सारे अरमान और बुढ़ापे का सहारा छीन लिया।

Bharat Runecha Death: कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार, 7 अप्रैल की शाम जैतारण में तेज बारिश शुरू हुई। चश्मदीदों ने बताया कि बारिश की वजह से बिजली के पोल में तकनीकी फॉल्ट आ गया था। भरत किसी काम से घर से बाहर निकले थे। अनजाने में उनका हाथ बिजली के पोल से टच हो गया। स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाकर बिजली बंद कराई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इस हादसे के बाद जैतारण के लोगों में भारी गुस्सा है। निवासियों का आरोप है कि मानसून से पहले पोल और लाइनों का मेंटेनेंस नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि अगर विभाग समय रहते जांच कर लेता, तो एक उज्ज्वल भविष्य असमय खत्म नहीं होता। फिलहाल पूरा कस्बा इस होनहार बेटे की मौत पर गमगीन है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Trains: मई में रद्द रहेंगी ये 4 ट्रेनें, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, रेलवे ने जारी की लिस्ट



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments