HomeराजनीतिRCB के अरमानों पर फिरा पानी! मैच से 48 घंटे पहले IPL...

RCB के अरमानों पर फिरा पानी! मैच से 48 घंटे पहले IPL 2026 से अचानक बाहर हुआ खतरनाक खिलाड़ी, मची खलबली


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026 RCB News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ओपनिंग मैच से ठीक पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इस सीजन टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यश दयाल के बाहर होने के बाद अब श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने तुषारा को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने से साफ इनकार कर दिया है।

फिटनेस टेस्ट में फेल हुए तुषारा (IPL 2026 RCB News)

हैरानी की बात यह है कि तुषारा पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें कोई चोट नहीं है, लेकिन वे बोर्ड के नए फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में विदेशी लीगों में खेलने के लिए सख्त फिजिकल परफॉर्मेंस टेस्ट जरूरी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषारा इस टेस्ट में फिटनेस प्वॉइंट्स हासिल करने में नाकाम रहे। बोर्ड की नीति स्पष्ट है कि जो खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास नहीं करेगा, उसे आईपीएल या पीएसएल जैसी लीगों के लिए एनओसी नहीं दी जाएगी।

IPL 2026 1

श्रीलंका की तरफ इन खिलाड़ियों को मिली हरी झंडी

श्रीलंका के दूसरे खिलाड़ियों में दुष्मंथा चमीरा, दासुन शनाका, पाथुम निसांका और कामिंदु मेंडिस ने यह टेस्ट पास कर लिया है और वे आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। आरसीबी ने तुषारा को 1.6 करोड़ की कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। एनओसी न मिलने की स्थिति में उनका यह कॉन्ट्रैक्ट रद्द हो सकता है। साल 2025 के एशिया कप में मुख्य गेंदबाज रहे तुषारा के लिए पिछला कुछ समय काफी कठिन रहा है।

फिटनेस ने बढ़ाई तुषारा की टेंशन

फिटनेस के गिरते स्तर के कारण ही तुषारा ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह गंवाई थी। अब आईपीएल से बाहर होना उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए भी बड़ा झटका साबित हो सकता है। यश दयाल, जोश हेजलवुड और अब तुषारा के अनुपस्थिति में आरसीबी की टीम बड़ी मुश्किल में फंस गई है। 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले आरसीबी का पेस अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments