Homeट्रैवलRCB vs SRH: 10.75 करोड़ की कीमत पाने वाले भुवनेश्वर कुमार रचेंगे...

RCB vs SRH: 10.75 करोड़ की कीमत पाने वाले भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास! पुरानी टीम के खिलाफ जड़ेंगे दोहरा शतक


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद जताई जा रही है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दोनों ही टीमों के पास दमदार खिलाड़ियों की फौज है। ऐसे में पिच पर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में स्विंग सुल्तान कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार के पास भी इतिहास रचने का मौका होगा।

भुवनेश्वर कुमार के पास इतिहास रचने का मौका (IPL 2026 RCB vs SRH)

भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 190 आईपीएल मैचों में 198 विकेट चटकाए हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में महज 2 विकेट लेते ही वे आईपीएल इतिहास में 200 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में केवल युजवेंद्र चहल (PBKS) से पीछे हैं। आईपीएल में अब तक कोई भी तेज गेंदबाज 200 विकेट नहीं झटक सका है।

IPL 2026 1

सही लगा 10.75 करोड़ का दांव

खास बात यह है कि पावरप्ले में लेने वाले 79 विकेटों में से 29 विकेट तो भुवनेश्वर कुमार ने पारी के बिल्कुल पहले ओवर में ही चटकाए हैं। नई गेंद के साथ उनका इकोनॉमी रेट महज 6.46 का है, जो टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा माना जाता है। पिछले साल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चली लंबी होड़ के बाद आरसीबी ने भुवी को 10.75 करोड़ में खरीदा था।

भुवी से दमदार प्रदर्शन की होगी उम्मीद

36 साल की उम्र में भी भुवी की उपयोगिता कम नहीं हुई है। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 17 विकेट लेकर आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। पिछली बार जब वे हैदराबाद के सामने उतरे थे तो उन्होंने 43 रन लुटाए थे और केवल ट्रेविस हेड का विकेट ले पाए थे। कल चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री पर उनके सामने ईशान किशन और हेड जैसे विस्फोटक ओपनर्स होंगे। अगर भुवी शुरुआती झटके देने में सफल रहे तो आरसीबी की जीत की राह आसान हो जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments