Homeट्रैवलRCB vs SRH Live Score: हैदराबाद की खराब शुरुआत के बाद ईशान...

RCB vs SRH Live Score: हैदराबाद की खराब शुरुआत के बाद ईशान किशन का धमाका, चेक करें लेटेस्ट स्कोर


Cricket

oi-Naveen Sharma

RCB vs SRH Live Score: आईपीएल के इस सीजन का पहला टॉस आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने जीत लिया। ओस को देखते हुए बाद में बैटिंग करना आसान होता है, इसी वजह से आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया। हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं।

आरसीबी ने अपनी टीम में जैकब डफी और अभिनंदन सिंह जैसे प्लेयर्स को शामिल किया है, गेंदबाजी को धार देने के लिए ऐसा किया गया है। दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम में सलिल अरोड़ा को शामिल किया गया है।

RCB vs SRH Live Score

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की खराब शुरुआत रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड दोनों नहीं टिक पाए। अभिषेक शर्मा 8 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हो गए, हेड ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 11 रनों का स्कोर बनाया। 5 ओवर में आरसीबी ने नीतीश रेड्डी के रूप में तीसरा विकेट गंवा दिया, वह 1 रन बनाकर चलते बने और स्कोर 29/3 हो गया। इसके बाद ईशान किशन ने कुछ अच्छे शॉट जड़कर स्कोर 6 ओवर में 49 रनों तक पहुंचाया।

यहां से हैदराबाद की पारी कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने संभाल ली, दोनों ने धांसू शॉट जमाते हुए 10 ओवर में स्कोर 3 विकेट पर 87 तक पहुंचाया, किशन 24 गेंदों में 45 रन बना क्रीज पर थे, कलावेन का स्कोर 19 था। इसके बाद किशन ने 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने वर्ल्ड कप की फॉर्म को दर्शाते हुए टीम को 100 पार पहुंचा दिया। 15 ओवर में आरसीबी का स्कोर 5 विकेट पर 142 रन था। इसके बाद ईशान किशन 38 गेंद में 80 रन बना चलते बने, उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के जड़े।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशन मलिंगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments