Homeउत्तराखंडRR VS CSK: Shivam Dube को लगी किसकी नजर, IPL में आते...

RR VS CSK: Shivam Dube को लगी किसकी नजर, IPL में आते ही थम गया बल्ला, क्या मैच देखने पहुंचीं थी बहन?


Cricket

oi-Amit Kumar

IPL 2026 RR VS CSK shivam dube: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अपने पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही है। महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में मैदान पर उतरी येलो आर्मी राजस्थान रॉयल्स के धारदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। सबसे ज्यादा निराशा वर्ल्ड कप के हीरो रहे शिवम दुबे ने दी। दुबे से फैंस को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे मिडिल ओवरों में टीम को संकट से निकालने में नाकाम रहे।

शिवम दुबे ने बल्ले से किया निराश (IPL 2026 RR VS CSK shivam dube)

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिवम दुबे से आज गुवाहाटी में बड़ी पारी की दरकार थी। जब 51 रन पर चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, तब क्रीज पर आए दुबे से उम्मीद थी कि वे अपने ट्रेडमार्क छक्कों से दबाव कम करेंगे। रवींद्र जडेजा की फिरकी के सामने दुबे असहज दिखे और रवि बिश्नोई को एक आसान कैच थमा बैठे।

IPL 2026 1

बहन पूजा दुबे नहीं पहुंचीं स्टेडियम

सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि क्या दुबे को चियर करने उनकी बहन पूजा दुबे स्टेडियम आई हैं? लेकिन जांच-पड़ताल में यह साफ हुआ कि वे मैच देखने नहीं पहुंचीं। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के दौरान भी दुबे की पत्नी और बहन ज्यादातर मैचों का हिस्सा नहीं रही थीं और वही सिलसिला राजस्थान के खिलाफ भी जारी रहा।

बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (6) को जोफ्रा आर्चर ने क्लीन बोल्ड किया तो संजू सैमसन (6) को नांद्रे बर्गर ने अपनी रफ्तार से चकनाचूर कर दिया। बर्गर ने अपने दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में अनुभवी संदीप शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट (2) को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर चेन्नई की कमर तोड़ दी।

मिडिल ऑर्डर भी हुआ धराशायी

51 के स्कोर पर चेन्नई को पांचवां झटका सरफराज खान (17) के रूप में लगा, जिन्हें रवींद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके तुरंत बाद शिवम दुबे का विकेट गिरना चेन्नई के लिए ‘ताबूत में आखिरी कील’ जैसा साबित हुआ। अंत में कार्तिक शर्मा (18) भी बृजेश शर्मा की गेंद पर आउट होकर चलते बने।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments