HomeराजनीतिRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने की बुमराह की तुड़ाई, पहली गेंद...

RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने की बुमराह की तुड़ाई, पहली गेंद पर छक्के से स्वागत, गेंदबाज का रिएक्शन वायरल


Cricket

oi-Naveen Sharma

RR vs MI: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आज एक ऐसा लम्हा देखने को मिला जिसे क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे। दुनिया के सबसे खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना जब 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से हुआ, तो लगा कि अनुभव हावी रहेगा। लेकिन वैभव ने निडरता की नई परिभाषा लिखते हुए बुमराह की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़कर अपना स्वागत किया। बारिश के बाद 11-11 ओवरों के इस मुकाबले में सूर्यवंशी के बल्ले ने आग उगली।

जैसे ही गेंद बाउंड्री के पार गई, पूरा गुवाहाटी स्टेडियम वैभव के नाम से गूंज उठा। बुमराह जैसे यॉर्कर किंग के सामने एक युवा खिलाड़ी का यह साहस देख फैंस और क्रिकेट जगत दंग रह गया. यह न सिर्फ एक शॉट था, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य का एक जोरदार ऐलान था।

vaibhav sooryavanshi

पहली गेंद पर छक्का पड़ने के बाद बुमराह की मुस्कान निकल गई, यह निराशा वाला रिएक्शन था। बुमराह के रिएक्शन का वीडियो जमकर वायरल हो गया। सूर्यवंशी ने बुमराह को ही नहीं, बल्कि ट्रेंट बोल्ट को बी निशाना बनाया और छक्का जमा दिया।

सूर्यवंशी और जायसवाल ने 11 ओवर के मैच में भी रंग जमा दिया और महज 5 ओवर में ही 80 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, इस बीच सूर्यवंशी आउट हो गए, उनको शार्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के और 1 चौका आया। दर्शकों का काफी मनोरंजन हुआ।

सूर्यवंशी के अलावा यशस्वी जायसवाल भी पीछे नहीं रहने वाले थे, उन्होंने भी तूफानी अंदाज में खेलते हुए 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ी, यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments