Homeउत्तराखंड'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान',...

‘Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है’, कॉमेडियन पर बौखलाए ‘शक्तिमान’, मच गया हंगामा, क्या है मामला?


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Samay Raina and Mukesh Khanna: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर बयानबाजी और विवाद सुर्खियां बनते रहते हैं लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गरम हो गया है। ‘शक्तिमान'(Shaktimaan) के नाम से घर-घर में मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना और स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गई है। दोनों के बीच की ये तकरार अब निजी हमलों तक पहुंच चुकी है, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया है।

मुकेश खन्ना का तीखा पलटवार
हाल ही में मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक एडिटेड तस्वीर शेयर की है जिसमें समय रैना को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया। इस तस्वीर के साथ मुकेश खन्ना ने एक बेहद सख्त और आक्रामक कैप्शन भी लिखा, जिसने विवाद को और भड़का दिया है।

Samay Raina

मुकेश खन्ना ने किया चौंकाने वाला पोस्ट

आपको बता दें कि एक्टर मुकेश खन्ना ने एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर कॉमेडियन समय रैना पर हमला किया है। दरअसल समय रैना ने अपने लेटेस्ट स्टिल अलाइव (Still Alive) शो में ‘शक्तिमान’ स्टार मुकेश खन्ना को बुरा-भला कहा था।

मुकेश खन्ना ने समय रैना को कहा ‘कुत्ते की दुम’

-अपने पोस्ट में मुकेश खन्ना ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए समय रैना पर निशाना साधा है। जहां समय रैना ने मुकेश खन्ना पर इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान लाइमलाइट पाने का आरोप लगाया था, वहीं एक्टर ने अब कॉमेडियन को ‘कुत्ते की दुम’ कहा है।

-मुकेश खन्ना ने एक एडिटेड तस्वीर शेयर की है जिसमें कॉमेडियन समय रैना गधे पर बैठे दिख रहे हैं। फोटो पर लिखा है- समय रैना तू सिर्फ गधे पर बैठने के लायक है वो भी मुंह काला करके। मुकेश खन्ना ने लिखा है कि कुछ लोग कभी नहीं सुधरते और बार-बार विवाद खड़ा करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसे लोगों को सख्त सबक सिखाया जाना चाहिए।

‘समय रैना को गधे पर बैठाकर परेड करानी चाहिए’

-मुकेश खन्ना ने अपने पोस्ट के कैप्शन में एक गुस्से वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो। फिर टेढ़ी की टेढ़ी, समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है। वो भुना हुआ प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ।

-मुकेश खन्ना ने आगे लिखा है- पूरे देश ने लताड़ा-मारा, फिर आ गया बेशर्म की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला करके गधे पर बिठाकर देश भर के शहरों में, गलियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें क्योंकि उसने उनके सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है।

पोस्ट में दिखा गुस्सा, भाषा पर उठे सवाल

मुकेश खन्ना के पोस्ट की भाषा ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने बयान में समय रैना के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जैसी बातें भी लिखी हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोग जहां मुकेश खन्ना का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उनकी भाषा की आलोचना भी कर रहे हैं।

क्या था समय रैना का बयान?

जानकारी के अनुसार ये पूरा विवाद कॉमेडियन समय रैना के हालिया शो ‘स्टिल अलाइव’ (Still Alive) के दौरान दिए गए बयान से शुरू हुआ था। अपने शो में समय रैना ने इंडस्ट्री में चल रहे विवादों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कई लोग बिना वजह सुर्खियों में आने की कोशिश करते हैं।

शक्तिमान को लेकर उठाया सवाल

-इसी दौरान उन्होंने फेमस एक्टर मुकेश खन्ना का जिक्र करते हुए तंज कसा था और कहा था कि जब ‘शक्तिमान’ जैसे किरदार सामने आते हैं, तो उनसे बहस करना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया था कि पुराने समय में इस शो के प्रभाव में आकर कुछ बच्चों ने खतरनाक स्टंट करने की कोशिश की थी।

-समय रैना ने ये भी कहा था कि कैसे ‘शक्तिमान’ के रोल के लिए पॉपुलर एक्टर मुकेश खन्ना ने उन पर और रणवीर अल्लाहबादिया पर हमला किया था। समय रैना ने अपने शो में कहा था- शक्तिमान आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे।

-समय रैना ने अपने शो में ये भी कहा था कि किसी को नैतिकता का पाठ पढ़ाने से पहले अपने अतीत को देखना चाहिए। समय रैना ने दावा किया था कि जब ‘शक्तिमान’ ऑन एयर हुआ था तो कई बच्चे अपने ऑन-स्क्रीन सुपरहीरो की नकल करने के लिए बिल्डिंगों से कूद गए थे। उन्होंने कहा था- तूने बच्चे मारे हैं, तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है?

सोशल मीडिया पर बढ़ती बहस

-समय रैना के इस बयान को मुकेश खन्ना ने अपने किरदार और छवि पर सीधा हमला माना है और उसी के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

-इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। एक तरफ जहां कुछ लोग समय रैना के बयान को कॉमेडी का हिस्सा बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स इसे सीमा से बाहर मान रहे हैं। दूसरी तरफ मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग बंटे हुए नजर आ रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments