Cricket
oi-Amit Kumar
IPL 2026, CSK vs PBKS Sanju Samson Troll: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत बेहद खराब रही है। टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन का बल्ला घरेलू मैदान चेपॉक पर एक बार फिर खामोश रहा। पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 14 रन के कुल स्कोर पर चेन्नई को पहला झटका लगा, जब सैमसन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।
फिर फ्लॉप हुए सैमसन (IPL 2026, CSK vs PBKS Sanju Samson Troll)
संजू सैमसन के इस लगातार खराब प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से को हवा दे दी है। संजू सैमसन के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही है। पारी के शुरुआती ओवरों में ही जेवियर बार्टलेट की एक उठती हुई गेंद पर संजू गच्चा खा गए और विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को आसान सा कैच दे बैठे। सैमसन से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी।

फैंस कर रहे जमकर ट्रोल
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं। लगातार दूसरे मैच में सस्ते में आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का कहना है कि “वर्ल्ड कप जीत लिया, अब संजू का काम हो गया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का साहसी फैसला किया।
पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं
पंजाब ने अपनी विजयी लय को बरकरार रखते हुए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। अय्यर को अपनी पेस बैटरी, विशेषकर अर्शदीप और बार्टलेट पर पूरा भरोसा है कि वे चेन्नई के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर देंगे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। चेन्नई ने 14.20 करोड़ के युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। उन्हें अनुभवी मैथ्यू शॉर्ट की जगह मौका दिया गया है।
आईपीएल के इतिहास में यह कम ही देखा गया है कि कोई टीम सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरे। चेन्नई ने आज केवल मैट हेनरी और नूर अहमद पर भरोसा जताया है।
-

IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के ‘असली हीरो’ का निधन! शराब ने डुबोया करियर
-

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 3 April: CSK vs PBKS, इन धुरंधरों के बीच होगी जंग, कौन मारेगा बाजी?
-

Chennai Weather: बल्लेबाज या गेंदबाज, चेपॉक की लाल मिट्टी किसका देगी साथ? बीच मैच में मौसम लेगा यू-टर्न!
-

IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई
-

IPL 2026: ‘धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग’, कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?
-

CSK vs PBKS Live Streaming: आज श्रेयस अय्यर की पंजाब से भिड़ेंगे ऋतुराज के धुरंधर! FREE में यहां देखें मैच
-

IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला?
-

RCB vs CSK Ticket Prices: धोनी के बिना भी जबरदस्त क्रेज! 65,800 में बिक रहा एक टिकट, टूट गए सारे रिकॉर्ड
-

Record Alert: रिंकू सिंह ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, फील्डिंग में बनाया KKR के लिए नया रिकॉर्ड
-

Aaj Ke IPL Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: KKR vs SRH, आज के आईपीएल मैच का टॉस कितने बजे होगा?
-

IPL 2026: वर्ल्ड नंबर-1 गेंदबाज बने मोहम्मद शमी! मलिंगा और बोल्ट जैसे दिग्गजों को पछाड़ रचा इतिहास
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 2 April: कल का मैच कौन जीता- KKR vs SRH
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 1 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स
-

IPL 2026 Points Table: DC vs LSG मैच के बाद बड़ा उलटफेर, तालिका में मुंबई इंडियंस को भारी नुकसान
-

LSG vs DC: 26/4 के स्कोर से दिल्ली ने ऐसे खड़ा किया जीत का किला, 2 बल्लेबाजों ने तोड़ा लखनऊ का सपना



