Business
oi-Sohit Kumar
Sensex Today: ग्लोबल मार्केट में जारी उठापटक और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार (indian stock market) ने आज जबरदस्त ‘कमबैक’ किया है। बुधवार को लाल निशान में डूबने के बाद, आज यानी 5 मार्च को दलाल स्ट्रीट पर सुबह से ही जश्न का माहौल है।
एशियाई बाजारों में आई तेजी और अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक संकेतों ने भारतीय निवेशकों में नया जोश भर दिया है। क्या यह तेजी लंबी टिकेगी या युद्ध की आहट एक बार फिर बाजार को पटखनी देगी? फिलहाल, बाजार के आंकड़ों ने एक बड़े उलटफेर के संकेत दे दिए हैं। आइए जानतें हैं मार्केट के ताजा आंकड़े क्या कहते हैं–

बाजार का ताजा हाल (05 मार्च 2026):
आज सुबह शेयर बाजार खुलते ही खरीदारों का दबदबा देखने को मिला। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 करीब 100 अंकों की तेजी के साथ खुला और सुबह 10:15 बजे तक 24,602.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो 0.50% की बढ़त है। वहीं Sensex भी 327 अंकों की छलांग लगाकर 79,443 के स्तर पर पहुंच गया।
प्रमुख शेयर्स और सेक्टर्स की स्थिति:
- टॉप गेनर्स: बाजार में HINDALCO (5.41%), COALINDIA (3.37%), RELIANCE (2.97%) और ONGC (2.96%) जैसे दिग्गज शेयर्स में भारी खरीदारी देखी जा रही है।
- सेक्टोरल इंडेक्स: कल (4 मार्च) जहां इंफ्रा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और ऑटो सेक्टर्स 2-4% गिरे थे, आज उनमें जोरदार रिकवरी देखी जा रही है।
- BSE का धमाका: सेबी (SEBI) द्वारा ‘Sensex Next 30’ इंडेक्स के लिए डेरिवेटिव्स लॉन्च करने की मंजूरी मिलने के बाद BSE के शेयरों में 2% का उछाल आया है।
रुपये में जोरदार मजबूती
भारतीय रुपये ने आज डॉलर के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है। रुपया करीब 1% की छलांग लगाकर 91.57 प्रति डॉलर पर खुला। माना जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा डॉलर की संभावित बिक्री ने रुपये को यह मजबूती प्रदान की है।
ग्लोबल संकट और IMF की चेतावनी:
भले ही बाजार आज हरे निशान में है, लेकिन संकट अभी टला नहीं है। IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने आगाह किया है कि अगर अमेरिका-ईरान संघर्ष लंबा खिंचता है, तो यह वैश्विक ऊर्जा कीमतों, विकास दर और मुद्रास्फीति को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। बुधवार को इसी डर के कारण निफ्टी 24,480 और सेंसेक्स 79,116 पर बंद हुआ था, लेकिन आज अमेरिकी बाजारों (Nasdaq 1.3% ऊपर) की तेजी ने भारतीय बाजार को सहारा दिया है।
-

Chandra Grahan 2026 : ग्रहण खत्म होने के बाद तुरंत करें ये काम वरना हो जाएंगे कंगाल, बीमारियां नहीं छोड़ेंगी
-

PM Kisan Yojana: होली के बाद मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, खाते में आएंगे सीधे 3000 रुपये?
-

Israel Iran War: पत्नी को बिना बताए मौज उड़ाने गए थे दुबई, जंग में अटके तो खुली पोल
-

Chandra Grahan 2026 Sutak Time: भूलकर गर्भवती महिलाएं ना करें ये काम वरना बच्चे को होगा खतरा
-

अमेरिका-इजरायल हमले के बीच भारत छोड़ ईरान जाना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वहां की हालत पर हैं दुखीं
-

Ali Khamenei Daughter: खामेनेई की बेटी कौन? इजरायली हमले में मौत! क्या करते हैं उनके पति और कहां है परिवार
-

Moni Nain कौन हैं? TTE ने ऑन ड्यूटी किया ऐसा ‘कांड’! Indian Railway ने लगा दी क्लास-कहां तैनात?
-

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण खत्म, भारत बना खगोलीय घटना का गवाह
-

Iran vs USA: ईरान पर अटैक कर बुरे फंसे ट्रंप, खतरे में कुर्सी! सड़क पर अमेरिकी जनता, रॉयटर्स के सर्वे में दावा
-

Gold Rate Today: होली से पहले सोना हुआ सस्ता, कितना घटा 22K और 18K गोल्ड रेट, खरीदारी से पहले जानिए ताजा रेट
-

Gold Silver Price Today: ईरान संकट के बीच सोना ₹8000, चांदी ₹23000 महंगी, जानें लेटेस्ट रेट
-

Chandra Grahan 2026 LIVE Streaming: घर बैठे ऐसे देखें चंद्र ग्रहण का लाइव टेलिकास्ट, नोट करें सही समय
-

कुवैत से बेटे को वापस लाने के लिए PM Modi के सामने गिड़गिड़ाई ये फेमस एक्ट्रेस, CM Fadnavis के आगे जोड़े हाथ
-

Rajya Sabha Candidate:कौन हैं लक्ष्मी वर्मा, किस जाति से? इकलौती महिला उम्मीदवार को BJP क्यों भेज रही राज्यसभा
-

Iran US Israel Conflict: संघर्ष और हमलों के बीच ईरान ने दिया झुकने का संकेत, ‘इज्जत के साथ बातचीत के लिए तैयार



