Business
oi-Pallavi Kumari
Silver Rate Today 12 March 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन चांदी का बाजार अलग दिशा में चलता दिख रहा है। ईरान-इजरायल जंग के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की तरफ ज्यादा झुक रहे हैं, जबकि चांदी में मुनाफावसूली के कारण गिरावट दर्ज की गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत करीब ₹4,275 गिरकर ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह लगभग 1.53 प्रतिशत की गिरावट है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन चांदी ₹2,79,275 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

कमोडिटी बाजार में भी यही रुझान देखने को मिला। Multi Commodity Exchange of India Ltd यानी MCX पर चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट रही। चांदी का फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट करीब 0.71 प्रतिशत यानी ₹1,902 टूटकर ₹2,66,589 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले यह ₹2,68,491 प्रति किलो पर बंद हुआ था।
Silver Rate In India: चांदी का ताजा रेट (12 मार्च 2026)
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलो |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| मुंबई | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| कोलकाता | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| चेन्नई | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| पटना | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| लखनऊ | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| मेरठ | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| अयोध्या | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| कानपुर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| नोएडा | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| जयपुर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| लुधियाना | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| इंदौर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| सूरत | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| वडोदरा | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| नागपुर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| पुणे | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| नासिक | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| बेंगलुरु | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| भुवनेश्वर | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| कटक | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
IBJA के अनुसार क्या है लेटेस्ट रेट
India Bullion and Jewellers Association के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह तक चांदी का औसत भाव लगभग ₹2,66,010 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं अलग-अलग ज्वेलरी पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार कई शहरों में चांदी का रिटेल रेट करीब ₹2,90,000 प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा है।
गौरतलब है कि इस साल 29 जनवरी को चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई छुआ था। उसके बाद से कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई आर्थिक और वैश्विक कारकों से प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बदलाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, केंद्रीय बैंकों की नीतियां और घरेलू मांग इनकी कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा प्रमुख बुलियन मार्केट और ट्रेडिंग संस्थाओं के डेटा के आधार पर अलग-अलग शहरों में रेट तय किए जाते हैं। इसलिए देश के अलग-अलग शहरों में कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिलता है।
-

Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट
-

Gold Rate Today: ईरान जंग से सोना फिर उछला! क्या 1.80 लाख तक पहुंच जाएगा गोल्ड? जानिए 20 शहरों के ताजा रेट
-

Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर
-

Gold Silver Rate Today: ईरान जंग का असर! चांदी ₹13,000 महंगी, सोना भी उछला, अब क्या है गोल्ड-सिल्वर की कीमत?
-

Silver Price: आसमान छूती महंगाई के बीच चांदी ने दी राहत! ये है खरीददारी का बेस्ट टाइम? चेक करें लेटेस्ट रेट
-

Dubai Gold Rate Today: युद्ध के बीच दुबई का गोल्ड मार्केट हिला! भारत के मुकाबले कितना सस्ता?
-

Today Silver Rate Jaipur: पिंक सिटी में आसमान छू रहा चांदी का भाव! रातों-रात 10,000 रुपये बढ़ गए दाम
-

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना चढ़ा लेकिन चांदी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव?
-

Bangalore Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी ने फिर चौंकाया, क्या हैं बैंगलोर में ताजा भाव?
-

ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा
-

LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट
-

जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान
-

Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट
-

Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी



