Homeउत्तराखंडSiraj Zanai Bhosle: क्या है सिराज और जनाई के बीच रिश्ता? आशा...

Siraj Zanai Bhosle: क्या है सिराज और जनाई के बीच रिश्ता? आशा भोंसले के निधन के बाद छिड़ी बड़ी बहस!


Cricket

oi-Amit Kumar

Siraj Zanai Bhosle: भारत की मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही। आशा भोंसले के निधन के शोक के बीच उनकी पोती जनाई भोंसले और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लग गया है। पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर दोनों के डेटिंग की खबरें छाई हुई थीं। लेकिन अब खुद ज़नाई ने सामने आकर इन दावों की असलियत साफ कर दी है।

सिराज जनाई भोंसले को लेकर उड़ी थी अफवाह (Siraj Zanai Bhosle)

अफवाहों का दौर तब शुरू हुआ जब मोहम्मद सिराज जनाई भोंसले के 23वें जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें जैसे ही इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हुईं, फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए। सिराज और 23 वर्षीय ज़नाई के बीच 8 साल का अंतर हैं। लेकिन उनकी बॉन्डिंग को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लव अफेयर का नाम दे दिया।

Siraj Zanai 1

जनाई भोंसले ने बताया रिश्ते का सच

बढ़ती अफवाहों को देखते हुए ज़नाई भोंसले ने खुद मोर्चा संभाला और सच्चाई सामने रखी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सिराज के साथ एक तस्वीर शेयर की। जनाई ने सिराज को टैग करते हुए स्पष्ट रूप से मेरे प्यारे भाई लिखा और साथ में फूलों के इमोजी बनाए। उन्होंने इस फोटो के बैकग्राउंड में कोल्डप्ले का मशहूर गाना स्काई फुल ऑफ स्टार्स लगाया, जो उनकी गहरी दोस्ती को बताता है।

सिराज और भोंसले परिवार के बीच अच्छे हैं संबंध

सूत्रों और करीबी हलकों के मुताबिक मोहम्मद सिराज और भोंसले परिवार के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं। सिराज ने भी इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए साफ किया है कि उनके बीच केवल दोस्ती और भाई-बहन जैसा रिश्ता है। सोशल मीडिया के दौर में अक्सर दो हस्तियों का साथ दिखना उनके रिश्तों को लेकर गलतफहमी पैदा कर देता है। इससे पहले भी कई सेलिब्रेटी को लेकर इस तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments