Delhi
oi-Puja Yadav
Delhi Metro Timing Update: राजधानी दिल्ली में आगामी रविवार, 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली ‘पीएनबी सोल्जरथॉन’ (PNB Soldierathon) मैराथन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने धावकों और प्रतिभागियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
रविवार को आमतौर पर देर से शुरू होने वाली मेट्रो सेवा इस बार तड़के सुबह 3 बजे से ही उपलब्ध होगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में आयोजित होने वाली इस मैराथन में देश भर से हजारों की संख्या में रक्षा कर्मी, पूर्व सैनिक और नागरिक हिस्सा लेने वाले हैं।

प्रतिभागियों को समय पर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने और सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए डीएमआरसी ने यह विशेष इंतजाम किए हैं।
Delhi Metro Timings Schedule: किन लाइनों पर चलेगी सुबह 3 बजे मेट्रो?
दिल्ली मेट्रो की येलो, ब्लू और वायलेट लाइन पर यह विशेष सेवा उपलब्ध होगी। येलो लाइन पर समयपुर बदली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक, ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक और वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक मेट्रो सुबह 3 बजे से चलनी शुरू हो जाएगी।
DMRC ने यह भी बताया कि सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच इन लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवाएं अपने सामान्य रविवार के शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी।
- येलो लाइन (Yellow Line): समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक।
- ब्लू लाइन (Blue Line): द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली तक।
- वॉयलेट लाइन (Violet Line): कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक।
नोट: अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा अपने निर्धारित रविवार के समय के अनुसार ही संचालित होगी।
Early metro services at 03:00 AM on 5th April, 2026 (Sunday) to facilitate participants of the PNB Soldierathon Marathon at Jawaharlal Nehru Stadium.#DelhiMetro pic.twitter.com/zBDMHzB3Yx
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) April 2, 2026 “>
सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए DMRC की कवायद
मेट्रो प्रशासन का मानना है कि सुबह 3 बजे सेवा शुरू होने से हजारों प्रतिभागी अपनी निजी कारों या टैक्सियों के बजाय मेट्रो का उपयोग करेंगे। इससे न केवल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास सड़कों पर दबाव कम होगा, बल्कि प्रदूषण पर भी लगाम लगेगी और प्रतिभागियों की यात्रा बाधा मुक्त होगी।
DMRC ने मैराथन में भाग लेने वाले धावकों और नियमित यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। साथ ही, अलग-अलग स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वारों (Entry/Exit Gates) के खुलने के समय की जानकारी भी पहले से जांच लें, क्योंकि शुरुआती घंटों में कुछ चुनिंदा गेट ही खुले रखे जा सकते हैं।
क्या है PNB सोल्जरथॉन?
‘पीएनबी सोल्जरथॉन’ एक प्रतिष्ठित मैराथन है जो हमारे सैनिकों के सम्मान और कल्याण के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इस भव्य आयोजन का गवाह बनेगा, जहां बड़ी संख्या में दिग्गज और युवा जोश के साथ हिस्सा लेंगे।
Soldierathon के लिए मेट्रो का यह विशेष कदम न केवल एक बेहतर ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बड़े आयोजनों के दौरान सार्वजनिक परिवहन को कैसे प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
-

Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम
-

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: गुड फ्राइडे पर बंद हैं बैंक-स्कूल और मार्केट? बाहर जाने से पहले देख लें अपडेट
-

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: बैंक के साथ आज शेयर मार्केट भी है बंद? बाहर निकलने से पहले देख लें अपडेट
-

Petrol Diesel Prices: प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, आपके शहर में क्या है तेल का रेट?
-

Delhi Power Cut: सावधान दिल्ली! गुरुवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, पहले से ही कर लें फुल प्लानिंग
-

Delhi Power Cut: सावधान! पंजाबी बाग के इन इलाकों में आज 3 घंटे रहेगी बिजली गुल, देखें अपने एरिया का नाम
-

IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर?
-

LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?
-

Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन?
-

IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के ‘असली हीरो’ का निधन! शराब ने डुबोया करियर
-

Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक?
-

’16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची’, Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत
-

New Rules from 1 April 2026: ‘LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक’, आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम
-

Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos
-

Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति?



