Homeव्यवसायStock Market Holiday 2026: 14 अप्रैल को शेयर बाजार खुलेगा या बंद...

Stock Market Holiday 2026: 14 अप्रैल को शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? चेक करें अगले हफ्ते की हॉलिडे लिस्ट


Business

oi-Sohit Kumar

Stock Market Holiday 2026: भारतीय शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहा है। निवेशकों के बीच इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि अगले हफ्ते बाजार में कितने दिन कामकाज होगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) कितने दिन बंद रहेंगे?

दरअसल, 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बी.आर. आंबेडकर जयंती के अवसर पर एनएसई और बीएसई पूरी तरह से बंद रहेंगे।यह साल 2026 का सातवां ट्रेडिंग हॉलिडे है, जिसके चलते अगले हफ्ते ट्रेडिंग के लिए केवल चार दिन ही उपलब्ध होंगे।

संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के सम्मान में इस दिन इक्विटी मार्केट में किसी भी तरह की खरीद-बिक्री नहीं की जा सकेगी। चूंकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है, इसलिए 14 अप्रैल की छुट्टी को मिलाकर बाजार के लिए यह एक छोटा सप्ताह साबित होने वाला है। शेयर बाजार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, साल 2026 में कुल 16 ट्रेडिंग छुट्टियां घोषित की गई हैं, जिनमें से अब 9 छुट्टियां और बाकी हैं।

indian stock market

क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग?

बाजार बंद रहने के दौरान निवेशक कोई नई पोजीशन नहीं ले पाएंगे। कमोडिटी मार्केट की बात करें तो MCX पर सुबह का सेशन बंद रहेगा, लेकिन शाम के सेशन में ट्रेडिंग संभव होगी, जबकि NCDEX में दोनों सेशन के दौरान कामकाज बंग रहेगा। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा पहले ही कर लें और जरूरी ट्रेड समय रहते पूरे कर लें।

आगामी ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट 2026

  • 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार): डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती
  • 01 मई 2026 (शुक्रवार): महाराष्ट्र दिवस
  • 28 मई 2026 (गुरुवार): बकरी ईद
  • 26 जून 2026 (शुक्रवार): मुहर्रम
  • 14 सितंबर 2026 (सोमवार): गणेश चतुर्थी
  • 02 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार): दशहरा
  • 10 नवंबर 2026 (मंगलवार): दिवाली बलिप्रतिपदा
  • 24 नवंबर 2026 (मंगलवार): गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर 2026 (शुक्रवार): क्रिसमस

10 अप्रैल को कैसा रहा मार्केट?

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सेशन यानी 10 अप्रैल को शेयर बाजार में शानदार रिकवरी और तेजी का माहौल देखने को मिला। बाजार में चौतरफा खरीदारी की वजह से प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए:

  • सेंसेक्स (Sensex): इसमें लगभग 815 अंकों का बड़ा उछाल देखा गया, जिसके बाद यह 77,453 के स्तर पर पहुंच गया।
  • निफ्टी (Nifty): निफ्टी ने भी 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार किया और 1.01% की मजबूती के साथ 24,016 पर कारोबार करते हुए निवेशकों को राहत दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments