Homeट्रैवलSwati Aghori कौन हैं? Ashutosh Maharaj पर ट्रेन हमले की जिम्मेदारी ली,...

Swati Aghori कौन हैं? Ashutosh Maharaj पर ट्रेन हमले की जिम्मेदारी ली, बोलीं- ‘बच गया भगोड़ा’


Uttar Pradesh

oi-Divyansh Rastogi

Ashutosh Maharaj Train Attack Update: धार्मिक विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर नाबालिग बटुकों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज (Ashutosh Brahmachari Maharaj) पर 8 मार्च सुबह रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने उनकी नाक काटने की कोशिश की, चेहरे और हाथों पर कई वार किए।

आशुतोष किसी तरह टॉयलेट में बंद होकर बच गए। अब इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर एक युवती ने ली है। नाम है- डॉ. स्वाति अघोरी। खुद को सनातनी बेटी बताने वाली युवती की पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने लिखा कि बच गया भगोड़ा… बोला था न हमारे लोगों के हत्थे न चढ़ जाना। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये बेटी?…

Who Is Swati Aghori

शंकराचार्य का जवाब क्या है?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रायबरेली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम ऐसे रास्तों के पक्षधर नहीं हैं। मैं यहां बैठा हूं, मेरे समर्थकों को मैंने किसी भी तरह की हिंसा या शारीरिक नुकसान पहुंचाने से मना किया है। आशुतोष महाराज ने खुद कहा था कि वे हमला करवाकर माहौल बनाना चाहते हैं। यह आरोप सिर्फ ध्यान भटकाने और केस से बचने की कोशिश है। उन्होंने इनाम (21 लाख रुपये) के दावे पर भी कहा कि ‘किसने इनाम घोषित किया, वो जानें। हमने नहीं। अगर सबूत हैं तो पहले ही पेश कर देते।’स्वामी ने आरोप लगाया कि आशुतोष पर पहले से कई केस हैं और वे झूठे आरोप लगाने की आदत रखते हैं।

Ashutosh Maharaj Train Attack: आशुतोष का पलटवार

हमले के बाद लहूलुहान हालत में प्रयागराज पहुंचे आशुतोष ने कहा कि हम एक-एक बूंद खून का बदला लेंगे। वे झूठ बोल रहे हैं। अपनी नाक कटवाकर देख लें। हम उन्हें कानून से ही मारेंगे। हमलावर चिल्ला रहा था कि ‘नाक काटकर गुरु के चरणों में चढ़ाऊंगा। उन्होंने मांग की कि कोर्ट में सबूत (पेन ड्राइव आदि) पेश करने तक सुरक्षा दी जाए। ‘सबूत पेश करने के बाद मार भी दें, कोई परेशानी नहीं।’

Swati Aghori Sanatani Beti

Who Is Swati Aghori: डॉ. स्वाति अघोरी कौन हैं?

स्वाति अघोरी उत्तराखंड के गंगोत्री क्षेत्र की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया (मुख्य रूप से फेसबुक) पर सक्रिय, खुद को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की शिष्या बताती हैं। उनके प्रोफाइल से कुछ मुख्य डिटेल्स:-

  • पेशा/पहचान: अघोरी साधक, प्रवक्ता (वेद, पुराण, उपनिषद)।
  • पद: काल भैरव युवा वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष।
  • लोकेशन: गंगोत्री (उत्तराखंड), भारत।
  • अन्य: कामाख्या मंदिर (मां कामाख्या शक्तिपीठ) से जुड़ी, सनातन धर्म कम्युनिटी में सक्रिय।
  • फॉलोअर्स: 10K से ज्यादा, फॉलोइंग: 5.2K से ज्यादा।
  • वे खुद को ‘सनातनी बेटी’ कहती हैं और अघोरी परंपरा से जुड़ी बताती हैं।
Swati Aghori Sanatani Beti

उनकी फेसबुक पोस्ट में हमले पर टिप्पणी वायरल हुई, जिसमें उन्होंने आशुतोष को ‘भगोड़ा’ कहा और संकेत दिया कि यह उनके ‘लोगों’ का काम था।

इसके बाद एक अन्य पोस्ट किया गया कि लगता है अब में चर्चा में आ गई हूं, ये हमें गिरफ्तार करने आए है। धर्म के लिए गिरफ्तारी क्या सूली पर चढ़ जाऊ चलिए साहब. 🚩गिरफ्तारी इसलिए क्योकि शंकराचार्य जी का समर्थन करती हूं। गौ माता राष्ट्र माता के आंदोलन में सम्मिलित होने से रोका जा रहा है। पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है। अभी कोई FIR नहीं हुई, लेकिन यह साजिश की जांच में महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि, वनइंडिया इसपर दावा नहीं करता है। यह वायरल पोस्ट पर आधारित है।

विवाद की जड़ क्या है?

  • आशुतोष महाराज जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं और श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में मुख्य वादी।
  • 21 फरवरी 2026 को प्रयागराज कोर्ट में शिकायत की कि अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रमों (वाराणसी, जोशीमठ, बद्रीनाथ आदि) में बाढ़ प्रभावित इलाकों से लाए गए नाबालिग बटुकों का यौन शोषण हुआ। POCSO एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज।
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। मार्च के तीसरे हफ्ते में अग्रिम जमानत पर सुनवाई होगी।
  • आशुतोष पर खुद 21 (कुछ रिपोर्ट्स में 27) FIR दर्ज हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments