Cricket
oi-Naveen Sharma
Next T20 World Cup in Which Country: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भविष्य के मुकाबलों पर टिक गई हैं। टीम इंडिया की खिताबी हैट्रिक की उम्मीदों और अगले महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सोशल मीडिया से लेकर खेल गलियारों तक बस एक ही चर्चा है कि आखिर अगला टी20 वर्ल्ड कप कब और कहां होगा।
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी इस बार संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को सौंपी गई है। 2028 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल के मुताबिक यह टूर्नामेंट 21 अक्टूबर 2028 से शुरू होकर 19 नवंबर 2028 तक चलेगा।

मैच के समय की बात करें तो भारतीय दर्शकों को सुबह जल्दी उठने या दोपहर की शिफ्ट में मैचों का आनंद लेने के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और भारत के समय में काफी अंतर रहता है। हालांकि फ़िलहाल टूर्नामेंट में दो सालों का समय बाकी है।
कुल कितनी और कौनसी टीमों को एंट्री
2028 टी20 वर्ल्ड कप की टीमों की बात करें तो इस बार भी 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इसमें से 12 टीमों ने पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है। मेजबान होने के नाते ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को सीधा प्रवेश मिला है, जबकि 2026 के विश्व कप में सुपर-8 तक पहुंचने वाली भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका जैसी दिग्गज टीमें पहले ही ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।
भारत के लिए काफी खास है टूर्नामेंट
बाकी बची 8 टीमों के लिए 2028 टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे, जहां एसोसिएट देशों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। भारत के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास है क्योंकि उसी साल क्रिकेट ओलंपिक में भी वापसी कर रहा है और भारतीय टीम वर्ल्ड कप के साथ-साथ ओलंपिक गोल्ड पर भी निशाना साधना चाहेगी। क्रिकेट के दीवानों के लिए अगले चार-पांच साल काफी रोमांचक होने वाले हैं क्योंकि हर दो साल में दुनिया को एक नया टी20 चैंपियन मिलेगा।
-

जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब
-

आंसुओं से लिखा जीत का इतिहास, रिंकू ने पिता तो किशन ने खोया बहन, जश्न के पीछे छिपा था खिलाड़ियों दर्द!
-

‘ये सब बेकार की चीजें,’ वर्ल्ड कप जीत के 1 दिन बाद भड़के गौतम गंभीर, क्यों और किस पर निकाला गुस्सा
-

‘जब कोई साथ नहीं था, तब सिर्फ उसने फोन किया’, कोच गौतम गंभीर मुश्किल वक्त के साथी का किया खुलासा
-

‘वो कोई और नहीं, मेरी जान थी’, गर्लफ्रेंड अदिति नहीं, Ishan Kishan ने इस खास शख्स को समर्पित की वर्ल्ड कप जीत
-

T20 Winners Prize Money: ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम पर हुई करोड़ों की बारिश, हारकर भी मालामाल हुई न्यूजीलैंड
-

IND vs NZ: कोहली के खास क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन, टीम इंडिया ने बनाया ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड
-

IND vs NZ: पटना की बहू बनेंगी अदिति हुंडिया? गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जीत का जश्न, कब होगी शादी!
-

‘शाबाश टीम इंडिया’, भारत के T20 World Cup जीतने पर गदगद पीएम मोदी ने दी बधाई, भारत माता की जय से गूंजा देश
-

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने दोहराया विराट कोहली वाला करिश्मा, फाइनल में ऐसा कर जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल
-

IND vs NZ Final: बुमराह की यॉर्कर या एलन का प्रहार? आज इन 5 ‘पर्सनल राइवलरी’ से कांपेगा अहमदाबाद का मैदान!
-

टी20 विश्व कप में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया।



