Cricket
oi-Amit Kumar
T20 World Cup 2026, Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत की इस जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद खुश नजर आए। उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। लेकिन इस जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।
‘ट्रॉफी चाहिए, माइलस्टोन नहीं’ (T20 World Cup 2026, Gautam Gambhir)
गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि उनकी कोचिंग में टीम की सफलता का राज निजी माइलस्टोन के मोह को पूरी तरह त्याग देना है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने अपने कड़क अंदाज़ में कहा कि सूर्या (कप्तान) के साथ मेरी फिलॉसफी बहुत सरल रही है। माइलस्टोन मायने नहीं रखते, ट्रॉफियां मायने रखती हैं। लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट में हमने व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स पर चर्चा की है, लेकिन जब तक मैं यहां हूं, यह चर्चा बंद रहेगी।

गंभीर ने दिया संजू का उदाहरण
गौतम गंभीर का मानना है कि टीम का सबसे बड़ा उद्देश्य खिताब जीतना होता है। न कि व्यक्तिगत लक्ष्य हासिल करना। उन्होंने साफ़ संदेश दिया कि चयन का आधार अब आंकड़े नहीं, बल्कि टीम की जीत में दिया गया योगदान होगा। गंभीर ने अपनी बात को पुख्ता करने के लिए संजू सैमसन का उदाहरण दिया। संजू टूर्नामेंट की शुरुआत में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, उन्होंने नॉक-आउट मैचों में लगातार तीन बार 80 से अधिक रन बनाए।
कप्तान सूर्या को लेकर कही ये बात
गंभीर ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने नाबाद 97 रन बनाए। अगर वे अपने शतक (माइलस्टोन) के लिए खेल रहे होते, तो शायद हम 250 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाते। कोच के अनुसार, संजू की निस्वार्थ बल्लेबाजी ने टीम को वो गति दी जो अंततः विश्व विजेता बनने के लिए ज़रूरी थी। गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि सूर्या ने इस फॉर्मेट में उनके काम को बहुत आसान बना दिया है। गंभीर के शब्दों में सूर्या खुद को कप्तान नहीं, बल्कि लीडर कहलवाना पसंद करते हैं। ड्रेसिंग रूम में एक कप्तान से कहीं बड़ा पद एक लीडर का होता है, जो पूरी टीम को साथ लेकर चलता है।
-

‘तुम ही मेरी असली ट्रॉफी हो!’, संजू सैमसन की जीत पर पत्नी चारुलता हुईं इमोशनल, खत्म हुआ सालों का इंतजार
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप
-

Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड
-

मैदान पर मजनू और खेल में जीरो, गर्लफ्रेंड के बेबी कहते ही उखड़ा हार्दिक का विकेट, टीम की डुबो गए लुटिया
-

IND vs NZ: फाइनल में अक्षर या कुलदीप, कौन रचेगा इतिहास? चकनाचूर होगा इस दिग्गज का सालों पुराना रिकॉर्ड!
-

IND vs NZ: संजू सैमसन ने अकेले बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास! ट्रॉफी जीतते ही हो गया चमत्कार
-

IND vs NZ: सवा लाख लोगों के सामने भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, संजू-अभिषेक से कीवी गेंदबाजों ने मांगी रहम की भीख
-

IND vs NZ Final: बुमराह की यॉर्कर या एलन का प्रहार? आज इन 5 ‘पर्सनल राइवलरी’ से कांपेगा अहमदाबाद का मैदान!
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 8 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप
-

‘जब से माहिका आई है तब से जीत ही जीत हो रही है,’ हार्दिक ने सरेआम किस पर साधा निशाना
-

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल
-

Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड
-

IND vs NZ: Toss से पहले Ricky Martin और Falguni की एंट्री से हिलेगा पूरा अहमदाबाद, घर बैठे यहां देखें LIVE
-

IND vs NZ Final: ‘मैं भारत के मैच नहीं देखता’, पाकिस्तानी खिलाड़ी को हुई भारत से जलन? फैंस ने याद दिलाई हार
-

T20 World Cup Winners List: टी20 विश्व कप में जीत दर्ज करने वाली टीमों की लिस्ट



