Cricket
oi-Ankur Sharma
T20 World cup 2026: पूरा देश इस वक्त खुशी और गर्व से सराबोर है क्योंकि टीम इंडिया विश्वविजेता जो बन गई है। आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरा बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करके सफलता का नया अध्याय लिखा है।
कप्तान सूर्य कुमार यादव की सेना ने रविवार को वो कर दिखाया, जिसका सपना 140 करोड़ की जनता आंखों में संजोए बैठी थी। इंडिया ने ‘बैक टू बैक’ क्रिकेट के सीमित ओवरों के फार्मेट में विश्वकप जीतकर एक ओर जहां इतिहास रचा है वहीं दूसरी ओर भारत को विश्वपटल पर इतराने का मौका भी दिया है।

फाइनल मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक रहे पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे और उन्होंने भारत की जीत के तुरंत बाद जो लिखा वो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल माही ने इंस्टाग्राम पर गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह के लिए एक खास मैसेज पोस्ट किया जो कि वायरल हो गया है।
T20 World cup 2026: ‘कोच साहब की स्माइल आप पर बहुत अच्छी लग रही’
धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अहमदाबाद में इतिहास बना, टीम और सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में इंडियन क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब की स्माइल आप पर बहुत अच्छी लग रही है, स्माइल के साथ इंटेंसिटी एक किलर कॉम्बो है, बहुत अच्छा किया। एन्जॉय करो दोस्तों (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर)।’
T20 World cup 2026 News:’कभी नीम-नीम तो कभी शहद-शहद वाला रिश्ता’
आपको बता दें कि धोनी और गंभीर का रिश्ता ‘कभी नीम-नीम तो कभी शहद-शहद’ वाला रहा है। हालांकि दोनों ने खुलकर कभी भी एक-दूसरे के बारे में कोई पब्लिकली बयान नहीं दिया है लेकिन दोनों के बीच के टशन सालों पुरानी है, दोनों ने साथ में लंबी क्रिकेट खेली है।
धोनी और गंभीर के बीच की टशन सालों पुरानी!
तो वहीं कई मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि बतौर खिलाड़ी गंभीर का खेल वक्त से पहले धोनी के ही कारण खत्म हो गया लेकिन फिर भी धोनी और गंभीर जब भी लोगों के बीच आमने-सामने आते हैं तो बहुत ही गर्मजोशी के ही साथ मिलते हैं।
धोनी और गंभीर फिर से बने चर्चा का विषय
इसलिए जब धोनी ने गौतम गंभीर को ‘साहब’ कहा तो वो लोगों के लिए बीच चर्चा का विषय हो गया । इसमें कोई शक नहीं कि धोनी और गंभीर क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने अपने खेल से पूरे देश को कई बार गौरवान्वित किया है।
T20 World cup 2026 News Hindi: भारत बना विश्वविजेता
गौरतलब है कि सूर्यकुमार की टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 96 रन से जीत हासिल की। भारत ने पहले खेलते हुए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन की हाफ-सेंचुरी की बदौलत 255 रन बनाए।
इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 159 रन पर समेट दिया। अक्षर पटेल ने भी तीन विकेट लिए। इस परफॉर्मेंस के लिए बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड संजू सैमसन को मिला, जिन्होंने पांच मैचों में 321 रन बनाए।
-

IND vs NZ: ‘झूठ बोल रहा है!’ सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल
-

IND vs NZ: कोहली के खास क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन, टीम इंडिया ने बनाया ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड
-

IND vs NZ: संजू सैमसन ने अकेले बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास! ट्रॉफी जीतते ही हो गया चमत्कार
-

मैदान पर मजनू और खेल में जीरो, गर्लफ्रेंड के बेबी कहते ही उखड़ा हार्दिक का विकेट, टीम की डुबो गए लुटिया
-

IND vs NZ: धोनी के सामने सूर्या ने किया ऐसा कमाल जो माही भी नहीं कर सके! कोहली की भी रह गई थी ख्वाहिश अधूरी!
-

‘शाबाश टीम इंडिया’, भारत के T20 World Cup जीतने पर गदगद पीएम मोदी ने दी बधाई, भारत माता की जय से गूंजा देश
-

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल हुआ टाई या बारिश में धुला, तो कौन बनेगा वर्ल्ड चैंपियन?
-

T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान
-

IND vs NZ Final: ‘दादाजी’ ने लगाई थी रिश्ते पर मुहर? मैच से पहले अदिति हुंडिया के साथ नजर आए ईशान किशन
-

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में फाइनल देखने पहुंचेंगे PM मोदी? सवा लाख दर्शकों के साथ बढ़ाएंगे टीम का हौसला!
-

IND vs NZ: ‘मैं चाहता हूं भारत फाइनल हार जाए’, खिताबी जंग से पहले दिग्गज का सनसनीखेज बयान, मचा बवाल
-

IND vs NZ Final: ‘पनौती स्टेडियम नहीं चाहिए’, मुंबई फाइनल शिफ्ट करने की उठी मांग, क्या बदल जाएगा वेन्यू?
-

टी20 विश्व कप में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया।
-

संजू सैमसन के शानदार प्रदर्शन से भारत को टी20 विश्व कप में जीत मिलने पर विझिंजम ने जश्न मनाया।
-

IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव?



