Cricket
oi-Naveen Sharma
T20 World Cup 2026 Top Run Getters: टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 चरण समाप्त हो चुका है और अब नजरें सेमीफाइनल की जंग पर हैं। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के बल्लेबाजों ने अपनी धमक दिखाई है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने आंकड़ों के मामले में इतिहास ही रच दिया।
सुपर आठ खत्म होने तक टॉप पांच बल्लेबाजों में एक भारतीय नाम शामिल है। खास बात यह भी है कि इन टॉप पांच प्लेयर्स में से तीन की टीमें अब इस विश्व कप से बाहर हो गई हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान इस बार बड़ा धमाका किया है।

साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान इस समय टूर्नामेंट के बेताज बादशाह बने हुए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 383 रन बनाकर विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड (319 रन, 2014) तोड़ दिया है। फरहान एक ही टी20 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शानदार शतक भी जड़े। उनकी टीम अब बाहर हो गई है।
ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे)
जिम्बाब्वे के इस युवा बल्लेबाज ने पूरी दुनिया को अपनी बल्लेबाजी से चौंका दिया है। बेनेट ने 6 मैचों में 292 रन बनाए हैं। सबसे खास बात उनका औसत है; वह 146.00 के अविश्वसनीय औसत के साथ खेले हैं। सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बावजूद बेनेट का नाम इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है।
एडन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका)
प्रोटियाज कप्तान एडन मार्करम अपनी टीम को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 268 रन जोड़े हैं। मार्करम का स्ट्राइक रेट (175.16) उन्हें इस लिस्ट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनाता है। दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल में पहुंचने में उनकी इन पारियों का बड़ा योगदान रहा है।
शिमरॉन हेटमायर (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के पावर हिटर हेटमायर लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 7 पारियों में 248 रन बनाए हैं। हेटमायर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के (19) लगाने वाले बल्लेबाजों में भी शामिल हैं। हालांकि, उनकी टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई, लेकिन हेटमायर का बल्ला खूब गरजा।
सूर्यकुमार यादव (भारत)
भारतीय कप्तान और मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव टॉप-5 में बने हुए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 231 रन बनाए हैं। सूर्या ने टूर्नामेंट में भारत को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है और अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया की उम्मीदें काफी हद तक उन पर टिकी हैं।
-

Sanju Samson ने सरेआम पत्नी पर लुटाया प्यार, हिंदू लड़की से शादी करने वाले संजू रखते हैं इस धर्म से ताल्लुक
-

‘अधूरा रह गया ससुर जी का सपना’, Rinku Singh के पिता के निधन पर इमोशनल हुईं मंगेतर प्रिया सरोज, छलका दर्द!
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs वेस्टइंडीज
-

IND vs WI: मैच से पहले कालीघाट मंदिर में सूर्या-अभिषेक की हाजिरी, अभिषेक के शतक की हुई भविष्यवाणी!
-

T20 World Cup: भारत का सेमीफाइनल में कब और किस टीम से होगा मुकाबला, डेट और टाइम कर लें नोट
-

IND vs WI: संजू सैमसन के तूफ़ान में कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त, बुमराह ने अनोखे अंदाज में मारा छक्का
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 Feb: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs श्रीलंका, टी-20 विश्व कप 2026
-

T20 World Cup: संजू सैमसन की रिकॉर्डतोड़ पारी, विराट कोहली को पछाड़ हुए इमोशनल, जीत के बाद छलका दर्द!
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 1 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज, टी20 विश्व कप 2026
-

IND vs WI: पिता के निधन के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे रिंकू सिंह, आखिर क्यों रहेंगे बाहर
-

T20 World Cup 2026: बाय-बाय पाकिस्तान, श्रीलंका ने तोड़ा PAK का सपना, न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में एंट्री
-

T20 World Cup में Sahibzada Farhan ने रचा इतिहास, टूट गया विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड



