India
oi-Smita Mugdha
Tamil Nadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के समीकरण रोज बदल रहे हैं। चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में समझौतों और गठबंधन का दौर चल रहा है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगले दो हफ्तों के भीतर TVK तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। विजय की सक्रियता से राज्य की पारंपरिक द्विध्रुवीय राजनीति में नया समीकरण बनता दिख रहा है।
इस बीच सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने चुनाव से पहले अपने गठबंधन को और मजबूत किया है। DMK और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है। समझौते के अनुसार कांग्रेस राज्य में 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसे राज्यसभा की एक सीट भी दी जाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में DMK ने 173 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 133 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने गठबंधन में 25 सीटों पर चुनाव लड़कर 18 सीटें जीती थीं। इस बार सीटों की संख्या बढ़ाकर DMK सहयोगियों को साथ लेकर चलने का संदेश दे रही है।

Tamil Nadu Election: इंडिया अलायंस से जुड़े DMDK
– इसी दौरान देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK) ने भी DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस में शामिल होने का फैसला किया है। DMDK का यह कदम विपक्षी दलों के लिए झटका माना जा रहा है।
– माना जाता है कि कुछ क्षेत्रों में इस पार्टी का सीमित लेकिन प्रभावी जनाधार है, जो चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
– दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल AIADMK इन दिनों आंतरिक मतभेदों से जूझ रहा है। पार्टी के महासचिव और कुछ नेताओं के पलानीस्वामी के नेतृत्व को लेकर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं।
– पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के DMK के साथ जाने से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके अलावा दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी सहयोगी वी.के. शशिकला ने भी नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।
सुपरस्टार Vijay की एंट्री से बदलेंगे समीकरण?
इसी राजनीतिक माहौल में अभिनेता विजय की पार्टी TVK पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। हालांकि संगठनात्मक रूप से पार्टी अभी शुरुआती दौर में है। विजय की लोकप्रियता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और उनकी सभाओं में लाखों की भीड़ उमड़ती है। अब सवाल है कि विजय की पार्टी अगर मजबूत हुई, तो डीएमके और एनडीए गठबंधन में ले किसे ज्यादा नुकसान होगा?
Tamil Nadu चुनाव में होगी विजय की परीक्षा
फिल्मों की लोकप्रियता असल चुनावी राजनीति में साकार होती है या नहीं, यह नतीजों के बाद ही पता चलेगा। प्रदेश की राजनीति के दिग्गज चेहरे एमजीआर, करुणानिधि से लेकर जयललिता तक फिल्मों से ही राजनीति में आए।
– विजय के प्रभाव की बात करें, तो खास तौर पर युवा मतदाताओं, शहरी वर्ग और पहली बार वोट देने वालों के बीच उनका प्रभाव माना जा रहा है। लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीति DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन मौजूदा हालातों में यह मुकाबला त्रिकोणीय बनता दिखाई दे रहा है।
– ऐसे में आने वाले चुनाव में विजय की पार्टी वोटों के समीकरण को किस हद तक बदल पाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
– शहरी क्षेत्रों में बीजेपी अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन विजय इन इलाकों में एनडीए की उम्मीदों को झटका दे सकते हैं। हालांकि, फर्स्ट टाइम वोटर्स और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता से लग रहा है कि कुछ हिस्सों में डीएमके के लिए चुनौती बन सकते हैं।
-

DMK-Congress Alliance: पी. चिदंबरम की मेहनत और खड़गे की पहल लाई रंग, तमिलनाडु में हुआ सीटों का बड़ा समझौता
-

Janak Ram कौन हैं, जिन्हें बिहार CM बना सकती है BJP? राजनीति में कितने प्रबल? समझें
-

Rajya Sabha Candidate List: महाराष्ट्र से BJP के 4 दिग्गज उम्मीदवार, विनोद तावड़े-आठवले समेत इनको मिला टिकट
-

Assam Election: क्या होगा NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला? BPF से दोस्ती-UPPL की बगावत से फंसा ‘बोडोलैंड’ का पेंच
-

Amit Shah पटना क्यों पहुंच रहे? Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की सुर्खियों के बीच बड़ा ‘खेला’ होने की उम्मीद?
-

Rajya Sabha में शरद पवार होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार! क्या सुलझ गया MVA के भीतर ‘सीट विवाद’
-

उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर, जीएसडीपी ₹ 3,81,889 करोड़, प्रति व्यक्ति आय में भी भारी इजाफा, जानिए कितना
-

होली के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल रवाना, विधानसभा चुनाव को देखते हुए जानिए क्यों है खास दौरा
-

मिडिल ईस्ट तनाव पर Nora Fatehi का सनसनीखेज खुलासा, अब 3 मिनट के वीडियो ने काटा बवाल, क्यों मचा हंगामा?
-

Silver Price: चांदी खरीदारों की लगी लॉटरी, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, कितना हुआ 1 किलो सिल्वर का दाम?
-

Mumbai Gold Silver Rate Today: होली के दिन सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, मुंबई में कहां पहुंचा भाव?
-

Petrol Crisis: थम जाएगी शहर की रफ्तार? इजराइल-ईरान तनाव के बीच पेट्रोल खत्म होने से महाराष्ट्र में अफरातफरी!
-

वर्ल्ड से बाहर होते ही पाकिस्तानी टीम में भारी बदलाव, बाबर सहित कई प्लेयर्स बाहर, 6 नए खिलाड़ी टीम में शामिल
-

अर्जुन और सानिया के बीच कितना है उम्र का फासला, आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू?
-

Nitish Kumar के राज्यसभा जाते ही बिहार का नया CM कौन? Tejashwi की भविष्यवाणी सच होगी? BJP की ‘गोटी’ फिक्स?



