भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लाल निशान पर खुला। हालांकि बाद में बाजार हरे निशान पर लौट आया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 51.62 अंक या 0.07% गिरकर 78,154.36 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 14.25 अंक या 0.06% गिरकर 24,247.35 अंक पर आ गया।



