Entertainment
oi-Purnima Acharya
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5: कई विवादों, कानूनी अड़चनों और हाईकोर्ट की रोक के बाद आखिरकार ‘द केरल स्टोरी 2’ गत 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज से पहले ही चर्चा और विवादों में घिरी इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रही लेकिन अब फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली है।
एक्टर्स की परफॉर्मेंस से खुश हैं दर्शक
खास बात ये है कि रिलीज के 5वें दिन भी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली है जिससे मेकर्स को राहत मिली है। लोग फिल्म में नजर आ रहे एक्टर्स की परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

धीमी ओपनिंग के बाद बदली फिल्म की किस्मत
-ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही थी। ओपनिंग डे पर फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी। फिल्म ने महज 75 लाख रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी।
-हालांकि दूसरे दिन से फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के कलेक्शन में अचानक उछाल देखने को मिला। वीकेंड का फायदा मिलने के बाद फिल्म की कमाई लगातार बेहतर होती गई और अब ये बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन करती नजर आ रही है।
5वें दिन फिल्म में दिखी मजबूती
फिल्म रिलीज के 5वें दिन यानी 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को फिल्म ने शानदार वापसी करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई 16.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
‘द केरल स्टोरी 2’ का 5 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन- 75 लाख रुपए
दूसरा दिन- 4.65 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 4.75 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 2.5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 4 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन- 16.65 करोड़ रुपये
मंगलवार को बढ़ी दर्शकों की दिलचस्पी
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट भी दिलचस्प ट्रेंड दिखा रही है। शुरुआती दिन की तुलना में अब दर्शकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
मंगलवार की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट-
सुबह के शो: 8.55%
दोपहर के शो: 16.75%
शाम के शो: 19.70%
नाइट शो: 31.02%
नाइट शोज में बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत दे रही है कि फिल्म को वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा मिल रहा है।
विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म
-‘द केरल स्टोरी 2’ साल 2023 में आई चर्चित फिल्म द केरल स्टोरी का सीक्वल है। पहले पार्ट की तरह ये फिल्म भी रिलीज से पहले विवादों में घिरी रही। फिल्म पर बैन की मांग तक उठी और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते इसकी रिलीज में देरी भी हुई।
-निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म एक संवेदनशील सामाजिक मुद्दे पर आधारित है, जिसकी वजह से इसे लेकर लगातार बहस और चर्चा जारी है।
फिल्म को चर्चा और विवाद दोनों का मिला फायदा?
फिल्म की कहानी और इसके कुछ भावनात्मक व हिंसक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां एक वर्ग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे विवादास्पद भी बता रहे हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस ट्रेंड ये संकेत दे रहा है कि विवादों के बीच फिल्म धीरे-धीरे दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है।
क्या लंबी रेस की घोड़ी साबित होगी फिल्म?
-अब सबकी नजर आने वाले वीकेंड पर टिकी है। अगर फिल्म इसी तरह स्थिर कमाई बनाए रखती है तो आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और मजबूत हो सकता है।
-धीमी शुरुआत के बावजूद ‘द केरल स्टोरी 2’ ने ये साबित कर दिया है कि कंटेंट और चर्चा, दोनों मिलकर बॉक्स ऑफिस की तस्वीर बदल सकते हैं।
-

Dhurandhar 2 Trailer: तो इस अशुभ मुहूर्त की वजह से पोस्टपोन हुआ ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? आ गई सबसे बड़ी वजह
-

Rajpal Yadav चेक बाउंस केस में नया मोड़, सोनू सूद की मदद की बात पर भड़के एक्टर, मचाया ऐसा हंगामा
-

The Kerala Story 2 BO Collection Day 3: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पकड़ी रफ्तार, 3 दिनों में कर ली इतनी कमाई
-

‘मर्दों को पीरियड्स होना चाहिए’, शादी के बाद ये क्या बोल गईं Rashmika Mandanna? फिर बताई ऐसी इच्छा
-

Toxic Run Time Update: ‘धुरंधर 2’ को जबरदस्त टक्कर देगी ‘टॉक्सिक’, इतने घंटे लंबी होगी फिल्म
-

‘दिल को बाजार नहीं बनाया’, पवन सिंह की लाइफ में आया तूफान? ज्योति सिंह ने काटा ऐसा बवाल, फिर जो हुआ
-

Holi 2026: ‘शोले’ से ‘पद्मावत’ तक, बॉलीवुड के सबसे यादगार होली सीन्स, इन 6 फिल्मों को बनाया ब्लॉकबस्टर
-

‘हमारी आत्मा मिलती है’, काजल राघवानी के प्यार में पागल थे खेसारी लाल यादव, फिर दिया ऐसा धोखा, वीडियो वायरल
-

The Kerala Story 2 BO Collection Day 4: ‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर ठंडी, जानें चौथे दिन की कमाई
-

कुवैत से बेटे को वापस लाने के लिए PM Modi के सामने गिड़गिड़ाई ये फेमस एक्ट्रेस, CM Fadnavis के आगे जोड़े हाथ
-

अमेरिका-इजरायल हमले के बीच भारत छोड़ ईरान जाना चाहती है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वहां की हालत पर हैं दुखीं
-

Sunny Leone अपनी 10 साल की बेटी निशा कौर से करा रही ऐसा बिजनेस, हो रही है छप्पड़फाड़ कमाई
-

‘धमाके हो रहे हैं, मिसाइलें उड़ रही हैं’, फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बयां किया ऐसा खौफनाक मंजर आप सोच नहीं सकते
-

दुबई में हैं Aishwarya Rai के Ex-बॉयफ्रेंड, ईरान युद्ध में हुआ ऐसा हाल, सामने रखा पूरा सच, पोस्ट हुआ वायरल
-

Amitabh Bachchan ने इस एक्ट्रेस की निकाल दी थीं चीखें, रातभर रोती रही हीरोइन और फिर जो हुआ



