Homeट्रैवलTrump statue National Mall: टाइटैनिक के पोज में ट्रंप-एपस्टीन! मूर्ति ने अमेरिका...

Trump statue National Mall: टाइटैनिक के पोज में ट्रंप-एपस्टीन! मूर्ति ने अमेरिका में मचाया तहलका


International

oi-Sumit Jha

Donald Trump statue National Mall: वॉशिंगटन के नेशनल मॉल में मंगलवार को लगी एक अजीबोगरीब मूर्ति ने अमेरिकी राजनीति में ‘टाइटैनिक’ जैसा तूफान ला दिया है। ‘द सीक्रेट हैंडशेक’ नामक ग्रुप ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेफरी एपस्टीन को जैक और रोज के फिल्मी अंदाज में दिखाकर सबको हैरान कर दिया।

यह मूर्ति महज एक कलाकृति नहीं, बल्कि ट्रंप और एपस्टीन के पुराने रिश्तों पर किया गया एक तीखा प्रहार है। ‘किंग ऑफ द वर्ल्ड’ लिखे इस स्टैच्यू ने पुरानी फाइलों और विवादों को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है, जिससे व्हाइट हाउस और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Trump epstein statue National Mall

फिल्मी पोज और तीखा प्रहार

इस मूर्ति में डोनाल्ड ट्रंप और जेफरी एपस्टीन को टाइटैनिक जहाज के अगले हिस्से पर बाहें फैलाए खड़ा दिखाया गया है। मूर्ति के नीचे लगी पट्टी पर उनकी दोस्ती की तुलना “शानदार पार्टियों और गुप्त यात्राओं” से की गई है। यह नजारा इतना चौंकाने वाला है कि इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग इसे गहरा तंज कह रहे हैं, तो कुछ इसे राष्ट्रपति की छवि बिगाड़ने की साजिश।

Jeffrey Epstein File: फर्जी चिट्ठी और अरबों का केस

इस विवाद के साथ ही 2003 की एक कथित चिट्ठी की चर्चा भी गर्म है। दावा है कि ट्रंप ने एपस्टीन के 50वें जन्मदिन पर उसे एक खास संदेश भेजा था। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पत्र को पूरी तरह से ‘फेक’ और जाली बताया है। उन्होंने इसे छापने वाले अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ पर 10 अरब डॉलर का भारी-भरकम मानहानि का केस कर दिया है, जिससे यह कानूनी लड़ाई और गंभीर हो गई है।

ये भी पढे़ं: Iran US War: अमेरिका ने तबाह किए ईरान के 16 युद्धपोत, ट्रंप की धमकी- तेहरान को बूंद-बूंद तेल के लिए तरसाएंगे

पुरानी फाइलों से निकला नया तूफान

यह मूर्ति ऐसे समय में आई है जब न्याय विभाग द्वारा जारी ‘एपस्टीन फाइल्स’ के नए सेट ने हड़कंप मचा रखा है। इन दस्तावेजों में एक महिला ने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और बिना किसी सबूत वाला बताया है। लेकिन नेशनल मॉल में लगी इस मूर्ति ने उन कड़वे विवादों को जनता की यादों में फिर से ताजा कर दिया है।

शरारती ग्रुप का पुराना इतिहास

इस मूर्ति को लगाने वाले ‘द सीक्रेट हैंडशेक’ ग्रुप का रिकॉर्ड काफी पुराना है। ये लोग पहले भी ट्रंप और एपस्टीन की विवादित मूर्तियां लगाकर चर्चा बटोर चुके हैं। यह समूह अक्सर 6 जनवरी के दंगाइयों की आलोचना और एपस्टीन की डायरी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कला के जरिए कटाक्ष करने के लिए जाना जाता है। इनका नारा “मेक अमेरिका सेफ अगेन” सीधे तौर पर ट्रंप के चुनावी अभियान पर एक मजेदार हमला है।

ये भी पढे़ं: Ex-Prince Andrew Kids: गिरफ्तार King Charles के भाई की पत्नी कौन-कितने बच्चे? तलाक के बाद Epstein बना सहारा?



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments