Homeउत्तराखंडTsunami Warning: कहां आने वाली है दुनिया की सबसे खतरनाक सुनामी? 7.6...

Tsunami Warning: कहां आने वाली है दुनिया की सबसे खतरनाक सुनामी? 7.6 तीव्रता वाले भूकंप से हिली धरती


International

oi-Sohit Kumar

Tsunami Warning: दक्षिण प्रशांत महासागर (South Pacific Ocean) में टोंगा द्वीपसमूह के पास मंगलवार को एक मजबूत भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार इसकी तीव्रता 7.6 रही। हालांकि राहत की बात ये रही कि अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

मंगलवार को टोंगा के नेइआफू (Neiafu) इलाके के पास ये जोरदार भूकंप आया। USGS के अनुसार, यह भूकंप जमीन के काफी गहराई में, करीब 237.5 किलोमीटर नीचे आया, जिसकी वजह से सतह पर असर कम देखने को मिला। भूकंप का केंद्र नेइआफू से लगभग 153 किलोमीटर पश्चिम में था और यह करीब 4:37 बजे (UTC) दर्ज किया गया।

earthquake today

Tsunami Warning: आने वाली है दुनिया की सबसे खतरनाक सुनामी?

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (Pacific Tsunami Warning Center) ने साफ किया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है, क्योंकि यह धरती के अंदर बहुत गहराई में आया था। इससे एक दिन पहले टोंगा के हिहिफो इलाके में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। USGS के मुताबिक, यह भूकंप करीब 79.7 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था।

नेपाल में भी महसूस हुए झटके

इसी बीच, Nepal में भी सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुदूरपश्चिम प्रांत में 4.1 तीव्रता का भूकंप दोपहर 1:14 बजे आया। इसका केंद्र बाजहांग जिले के रायल इलाके के पास था। इसके झटके बाजुरा और बैतड़ी जैसे आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए। हालांकि यहां भी किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है नेपाल

नेपाल दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह टेक्टोनिक (tectonic) प्लेट्स के सक्रिय जोन IV और V में आता है, जिससे यहां बार-बार भूकंप आने का खतरा बना रहता है। हिमालयी क्षेत्र में स्थित नेपाल भूकंप जोखिम के मामले में दुनिया में 11वें स्थान पर है।

भूकंप का जोखिम (Earthquake Risk) कैसे मापा जाता है?

भूकंप जोखिम (Earthquake Risk) को मापने के कई तरीके होते हैं- जैसे कितनी बार भूकंप आते हैं, उनकी तीव्रता, और प्लेट टेक्टोनिक्स (tectonic plates) की स्थिति। ताजा ग्लोबल डेटा और रिसर्च के मुताबिक सबसे ज्यादा भूकंप-प्रवण (earthquake-prone) देश आमतौर पर पैसिफिक रिंग ऑफ फायर (Pacific Ring of Fire) में आते हैं।

दुनिया के टॉप-10 भूकंप जोखिम वाले देश

1. इंडोनेशिया

  • कई टेक्टोनिक प्लेट्स के जंक्शन पर स्थित
  • दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप एक्टिविटी वाले देशों में नंबर-1
  • USGS डेटा के अनुसार यहां सबसे ज्यादा M4+ भूकंप दर्ज होते हैं

2. जापान

  • अत्याधुनिक चेतावनी सिस्टम के बावजूद हाई रिस्क
  • रिंग ऑफ फायर में लोकेशन

3. चीन

  • इंडियन और यूरेशियन प्लेट के टकराव वाला क्षेत्र
  • बड़े और विनाशकारी भूकंप का इतिहास



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments