Homeटेक्नोलॉजीUAE में फंसे भारतीयों को राजस्थानी बिजनेसमैन ने बचाया: 200 इंडियंस...

UAE में फंसे भारतीयों को राजस्थानी बिजनेसमैन ने बचाया: 200 इंडियंस को गाड़ियों से दुबई में अपने फार्महाउस ले गए, खाने-पीने की नि:शुल्क व्यवस्था की – Pali (Marwar) News


यूएई में फंसे भारतीयों के लिए राजस्थानी बिजनेसमैन धीरज जैन ने दुबई में अपने फॉर्म हाउस में रहने, खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था की है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण तमाम भारतीय दुबई सहित अन्य देशों में फंसे हुए हैं। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण ये लोग भारत लौट नहीं पा रहे। इसमें नौकरीपेशा से लेकर टूरिस्ट तक शामिल हैं।

.

तमाम लोगों के पैसे भी खत्म हो गए हैं। उनके वहां ठहरने से लेकर खाने-पीने तक की दिक्कत आ गई है। ऐसी मुसीबत की घड़ी में राजस्थान के रहने वाले बिजनेसमैन धीरज जैन मददगार बनकर सामने आए हैं। जैन यूएई में रियल एस्टेट डेवलपर हैं।

मूलरूप से नागौर जिले के मेड़ता सिटी के रहने वाले धीरज जैन ने 200 से अधिक भारतीयों को अलग-अलग इलाकों से गाड़ी भेजकर बुलावाया। इसके बाद दुबई के अजमान स्थित अपने फार्म हाउस में इनके ठहरने, खाने-पीने की मुफ्त व्यवस्था कराई।

उधर, जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए संचालित होने वाली चार फ्लाइट्स को बुधवार को लगातार पांचवें दिन रद्द कर दिया गया।

पहले ये PHOTOS देखिए …

दुबई के अजमान स्थित फॉर्म हाउस में ठहरे भारतीयों ने कहा- नागौर के मेड़ता सिटी के रहने वाले बिजनेसमैन ने रहने के लिए सुरक्षित जगह की व्यवस्था कराई है।

मेड़ता सिटी (नागौर) के रहने वाले बिजनेसमैन ने दुबई के अपने फार्म हाउस में भारतीयों के रहने के लिए पूरा इंतजाम किया है।

मेड़ता सिटी (नागौर) के रहने वाले बिजनेसमैन ने दुबई के अपने फार्म हाउस में भारतीयों के रहने के लिए पूरा इंतजाम किया है।

युद्ध के कारण दुबई और आसपास फंसे भारतीयों के रुकने के लिए राजस्थान के बिजनेसमैन धीरज जैन ने अपने फार्म हाउस पर इस तरह गद्दे बिछवा दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग यहां ठहर सकें।

युद्ध के कारण दुबई और आसपास फंसे भारतीयों के रुकने के लिए राजस्थान के बिजनेसमैन धीरज जैन ने अपने फार्म हाउस पर इस तरह गद्दे बिछवा दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग यहां ठहर सकें।

राजस्थान के युवक की ईरान के हमले में मौत:क्रूड ऑयल कंपनी के जहाज पर थे, मिसाइल आकर गिरी, शव की तलाश जारी

जयपुर से खाड़ी-देशों की 4 फ्लाइट्स लगातार 5वें दिन रद्द:मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर, पैसेंजर्स की बढ़ी परेशानी

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments