HomeराजनीतिUP Board Result: कॉपियों की जांच पूरी, फिर क्यों हो रही रिजल्ट...

UP Board Result: कॉपियों की जांच पूरी, फिर क्यों हो रही रिजल्ट में देरी? लेटेस्ट अपडेट खत्म कर देगा सस्पेंस


Career

oi-Sohit Kumar

UP Board 10th-12th Result 2026 Latest Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) के करीब 52 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर है। 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। अब छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट कब आएगा, इस पर हम आपको लगातार अपडेट दे रहे हैं, लेकिन इस बार नया क्या है? और मूल्यांकन खत्म होने के बाद अब आगे क्या होने वाला है, आइए जानते हैं।

दरअसल, मूल्यांकन का काम 4 अप्रैल को पूरा हो चुका है। अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले इन महत्वपूर्ण चरणों पर काम कर रहा है। परीक्षकों द्वारा दिए गए अंकों को अब आधिकारिक वेबसाइट के सर्वर पर अपलोड किया जा रहा है।

टॉपर्स वेरिफिकेशन
बोर्ड की पारदर्शिता नीति के तहत, सबसे अधिक अंक पाने वाले छात्रों (Top Ten) की कॉपियां दोबारा चेक की जाती हैं। इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्र ने स्वयं ही परीक्षा लिखी है।

UP Board Result 2026

यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख पर क्या है लेटेस्ट अपडेट?
मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड की तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि 20 अप्रैल 2026 के बाद रिजल्ट की तारीख का आधिकारिक ऐलान कभी भी हो सकता है।

पिछले सालों के ट्रेंड
2024 में: रिजल्ट 20 अप्रैल को आया था।
2025 में: परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म हुईं और रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ।

एक या दो विषय में फेल छात्र कैसे हो सकेंगे पास?

यदि कोई छात्र दो विषयों तक फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देकर साल बचाने का मौका मिलेगा। अगर कोई छात्र तीन या उससे अधिक विषयों में न्यूनतम अंक नहीं ला पाता, तो उसे असफल (Fail) घोषित कर दिया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने पर किस वेबसाइट्स पर चेक करें?

जैसे ही बोर्ड रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा। आप upmsp.edu.in वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

UP बोर्ड ने दी फर्जी कॉल से बचने की सलाह

बोर्ड रिजल्ट की तारीख नजदीक आते ही UPMSP ने छात्रों और अभिभावकों को ‘मार्क्स बढ़ाने’ वाले फर्जी कॉल से बचने की सलाह दी है। सचिव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व खुद को बोर्ड कर्मचारी बताकर पैसों की मांग कर रहे हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डेटा पूरी तरह सुरक्षित है और ऐसे ठगों के खिलाफ 1930 साइबर हेल्पलाइन या पुलिस की मदद से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

How to Check UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले upmsp.edu.in पर लॉग-इन करें।
  • होमपेज पर ‘Result 2026’ के लिंक को चुनें।
  • अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चुनाव करें।
  • अपना Roll Number और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code भरें।
  • ‘View Result’ पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट सामने होगी।

इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

  • कुल रजिस्टर्ड छात्र: 52,30,184
  • हाईस्कूल (10वीं): 27,50,843 छात्र
  • इंटरमीडिएट (12वीं): 24,79,341 छात्र

नोट- रिजल्ट की संभावित डेट मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा यूपी बोर्ड (UPMSP) द्वारा परिणाम जारी होने से एक दिन पहले की जाएगी। किसी भी अफवाह से बचने के लिए समय-समय पर आधिकारिक हैंडल चेक करते रहें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments