Uttar Pradesh
oi-Sohit Kumar
UP Final Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में पिछले साल 4 नवंबर से शुरू हुआ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान अब सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने आधिकारिक रूप से फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस अभियान के बाद प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है।
आंकड़ों के अनुसार, 6 जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट लिस्ट में जहां मतदाताओं की संख्या 12 करोड़ 55 लाख 55 हजार थी, वहीं अब फाइनल लिस्ट में यह बढ़कर 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 हो गई है। यानी इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में करीब 84 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। अंतिम मतदाता सूची में 42,27,902 पुरुष और 42,00,778 महिला मतदाता जोड़े गए हैं।

यूपी की फाइनल लिस्ट में कितने मतदाता हैं?
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की नई मतदाता सूची का पूरा गणित इस प्रकार है:
- कुल मतदाता: 13,39,84,792
- पुरुष मतदाता: 7,30,71,061 (54.54%)
- महिला मतदाता: 6,09,09,525 (45.46%)
- थर्ड जेंडर: 4,206
- 18-19 उम्र के नए वोटर्स: 17,63,360 (1.32%)
- जेंडर रेशियो (लिंगानुपात): 834
Uttar Pradesh | ECI released final voter list after SIR. 13,39,84,752 Voters in the final list post SIR. 84,28,727 voters added in the final list from draft list. 42,27,902 male and 42,00,778 female voters added in the final voter list. There were 12,55,56,025 voters in the… pic.twitter.com/8jtNAxASLv
— ANI (@ANI) April 10, 2026 “>
कहां सबसे ज्यादा बढ़े मतदाता?
पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में मतदाताओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें प्रयागराज टॉप पर है।
- प्रयागराज: 3,26,421 (सबसे ज्यादा)
- लखनऊ: 2,85,961
- बरेली: 2,57,921
- गाजियाबाद: 2,43,066
- जौनपुर: 2,37,590
किन विधानसभा क्षेत्रों में हुआ सबसे ज्यादा इजाफा?
विधानसभा वार आंकड़ों पर नजर डालें तो साहिबाबाद और जौनपुर जैसे क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई है:
- 1. साहिबाबाद: 82,989
- 2. जौनपुर: 56,118
- 3. लखनऊ पश्चिम: 54,822
- 4. लोनी: 53,679
- 5. फिरोजाबाद: 47,757
UP में SIR की टाइमलाइन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 27 अक्टूबर को SIR की घोषणा हुई थी और 4 नवंबर से जमीनी स्तर पर काम शुरू हुआ। 26 दिसंबर को गणना का चरण पूरा हुआ, जिसके बाद 6 जनवरी से दो महीने तक दावे और आपत्तियां ली गईं। इस दौरान करीब 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। 166 दिनों तक चले इस व्यापक अभियान में राजनीतिक दलों और मतदान कर्मियों का पूरा सहयोग मिला।
अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
नवदीप रिणवा ने स्पष्ट किया कि फाइनल लिस्ट ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है और मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपना नाम चेक कर सकते हैं। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम अभी भी लिस्ट में शामिल नहीं है, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-

‘एक रात के लिए मेरा रेट तय किया’, 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा
-

Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस
-

19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम
-

Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब
-

‘Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया’, शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू
-

North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी
-

‘Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो’, कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription?
-

Kerala Assembly Elections 2026: ‘BJP वोट खरीद रही’ , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ?
-

‘मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध’, फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता
-

LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?
-

Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई ‘धुरंधर’ के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल
-

Ruchi Vira कौन हैं, RSS को ‘देश के लिए नासूर’ बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है ‘पावर कनेक्शन’?
-

पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!
-

Iran US Ceasefire: ‘तुरंत देश छोड़ें भारतीय’, सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी
-

Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के ‘नापाक’ प्लान का हुआ पर्दाफाश



