Uttar Pradesh
oi-Divyansh Rastogi
Meerut Haji Shaukat Ali News Hindi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में हैं। लेकिन, राजनीति पार्टियां अपनी-अपनी सियासी रोटियां सेकनी शुरू कर दी है। इसी बीच, मेरठ से आई एक वीडियो क्लिप ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। हाजी शौकत अली का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एनकाउंटर को लेकर तीखी बात कही। इसके बाद से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और पुलिस भी हरकत में आ गई है।
यह मामला उस समय सामने आया, जब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता शौकत अली मेरठ में ईद मिलन कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर होता है, तो जवाब भी उसी तरह दिया जाएगा। इस बयान के सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया। आखिर कौन हैं ये नेता शौकत अली? आइए जानते हैं कितनी जहरीली है जुबान?

Who Is UP Convenor Haji Shaukat Ali: कौन हैं हाजी शौकत अली?
हाजी शौकत अली AIMIM के उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख हैं। 2016 में उन्हें पार्टी का राज्य अध्यक्ष बनाया गया था। वे आजमगढ़ से जुड़े हैं और मुख्य रूप से मुस्लिम वोट बैंक को AIMIM की ओर आकर्षित करने की कोशिश करते रहे हैं। शौकत अली अपने तीखे और अक्सर विवादास्पद बयानों के लिए लगातार सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले भी उनकी कई टिप्पणियों पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
Haji Shaukat Ali Statement: हालिया बयान में क्या कहा?
मेरठ के हापुड़ रोड स्थित लब्बैक फार्म हाउस में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों के सामने शौकत अली ने कहा:-
- ‘यूपी में हमें 111 विधायक मत दीजिए, सिर्फ 11 विधायक दे दो… फिर हम अपनी ताकत दिखा देंगे।’
- ‘मेरा वादा है- अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर हुआ तो एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा।’
- मस्जिदों-मदरसों की सुरक्षा के लिए अपील करते हुए बोले, ‘एक डंडा, एक झंडा और एक नेता बनाना पड़ेगा, फिर विधानसभा तक पहुंचना होगा।’
उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि मदरसों पर ताले लगाए गए, बिना सबूत के घरों पर बुलडोजर चला और निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाई गईं। साथ ही विकास को केवल गोरखपुर और सैफई तक सीमित बताते हुए मेरठ में भी विकास की मांग की।
समाजवादी पार्टी पर हमला
शौकत अली ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 111 विधायक जिताकर दिए, अब वे कह रहे हैं कि ‘यह हमारी सरकार नहीं है’। मुसलमानों से अपील की कि गांव-गांव जाकर बताएं कि इस मुल्क में उनके साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है।
Haji Shaukat Ali Controvercy: शौकत अली के पुराने विवादित बयान
यह पहला मौका नहीं है। शौकत अली पहले भी कई बार विवाद में रहे हैं:-
- अतीक अहमद एनकाउंटर (2023): निकाय चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था, ‘पुलिस की मौजूदगी में एक पूर्व सांसद और पूर्व विधायक को तीन कुत्तों ने गोली मार दी।’
- संभल में मुस्लिम शासन पर बयान: 832 सालों तक हुकूमत का जिक्र करते हुए हिंदुओं की स्थिति पर तीखी टिप्पणी की, जिसमें जोधाबाई और अकबर का उदाहरण दिया।
- मुरादाबाद में जनसंख्या बयान: ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ का नारा दिया। कहा कि मुसलमानों को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए, क्योंकि ‘अल्लाह दे रहा है तो लेना चाहिए।’
- अमरोहा में: AIMIM को BJP की ‘B-टीम’ कहने वालों को ‘जूतों से जवाब’ देने की धमकी दी।
एनकाउंटर वाले बयान FIR दर्ज
मेरठ के लोहियानगर थाने में शौकत अली के खिलाफ भड़काऊ भाषण और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। यूपी की सियासत में एक बार फिर तूफान खड़ा हो गया है। BJP और अन्य दलों ने बयान की निंदा की है, जबकि विपक्षी दलों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह घटना 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले AIMIM की सक्रियता बढ़ाने का संकेत मानी जा रही है। पार्टी यूपी में मुस्लिम वोटों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन ऐसे बयान अक्सर कानूनी कार्रवाई और राजनीतिक विवाद पैदा करते हैं।
-

IT Raid: 3 करोड़ कैश-20 करोड़ का सोना! UP में Bindals Group के ठिकानों पर छापेमारी में और क्या-क्या मिला?
-

Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?
-

Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क?
-

Nitish Kumar निर्विरोध JDU के अध्यक्ष चुने गए, फिर मिली पार्टी की कमान, कब मिला था पहली बार ये पद?
-

धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प
-

धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या
-

West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम
-

West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड?
-

Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई
-

Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर?
-

KC Tyagi: बड़ा सियासी झटका! जेडीयू छोड़ RLD में पहुंचे केसी त्यागी, जयंत चौधरी के साथ शुरू की नई पारी
-

West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’
-

गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के ‘अटूट समर्पण’ की क्या है कहानी?
-

Bengal Chunav में बड़ा दांव! RG Kar पीड़िता की मां को टिकट दे सकती है BJP, ममता के गढ़ में भावनात्मक मुकाबला?
-

Puducherry Election 2026: AIADMK ने उतारे उम्मीदवार, जानें संघ शासित प्रदेश में इस बार कैसे बन रहे समीकरण?



