International
oi-Divyansh Rastogi
Middle East US-Iran-Israel War 11th Day: अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले तेज हो गए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ वॉर) पीट हेगसेथ ने बड़ा ऐलान किया है कि आज ईरान के खिलाफ सबसे तीव्र हमलों का दिन होगा। उनका दावा है कि ईरान ‘हताश और अकेला’ पड़ गया है, उसकी मिसाइल लॉन्चिंग सबसे कम हो गई है, और वह ‘बुरी तरह हार रहा है।’
हेगसेथ ने साफ शब्दों में कहा कि मुख्य लक्ष्य कि ईरान का डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस (रक्षा उद्योग आधार) खत्म करना और नौसेना को पूरी तरह तबाह करना। क्या ईरान 11 मार्च तक ‘पूरी तरह खत्म’ हो जाएगा? ट्रंप और हेगसेथ के बयानों से लगता है कि वे जल्दी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन ईरान अभी भी पलटवार कर रहा है। आइए फैक्ट्स के साथ समझते हैं – क्या हो रहा है, क्या कह रहे हैं दोनों तरफ, और भारत पर असर…

Middle East War Latest Status: युद्ध का लेटेस्ट स्टेटस (10 मार्च 2026 तक) पर एक नजर
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी (US-इजरायल का नाम) शुरू हुए 11 दिन हो गए। शुरूआत 28 फरवरी को खामेनेई की मौत से हुई। अमेरिका का दावा है कि 5,000 से ज्यादा टारगेट्स पर हमले, ईरान की नेवी ‘लार्जली नो मोर’ (ज्यादातर खत्म), 30 से ज्यादा जहाज डूबे, एयर डिफेंस और मिसाइल कैपेबिलिटी 86-90% कम।
- ईरान का पलटवार: इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक (दूसरा दौर), UAE, कतर, बहरीन आदि पर हमले। दोहा (कतर) पर मिसाइलें – इंटरसेप्ट की गईं, लेकिन धमाके सुने गए। हाई अलर्ट जारी।
- करमान एयरपोर्ट: US-इजरायल ने हमला, पुराने विमान क्षतिग्रस्त, फ्यूल डिपो में आग। पहले मेहराबाद (तेहरान) और बुशहर एयरपोर्ट हिट।
- इजरायल पर: ईरान का दूसरा बैलिस्टिक मिसाइल अटैक – सायरन बजे, लेकिन ज्यादातर इंटरसेप्ट या खुले इलाकों में गिरे। कोई बड़ा नुकसान नहीं, लेकिन टेंशन हाई।
- ट्रंप का स्टैंड: युद्ध ‘बहुत जल्द खत्म’ होगा, ‘वेरी कम्पलीट, प्रिटी मच’। लेकिन अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ, तो ’20 गुना जोर से’ मारेंगे। ईरान से ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ मांग रहे।
Hegseth Big Announcement On Iran: हेगसेथ का बड़ा ऐलान: आज का प्लान क्या?
पीट हेगसेथ (ट्रंप कैबिनेट में डिफेंस सेक्रेटरी) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईरान ‘हताश’ है, मिसाइल लॉन्च सबसे कम हुए। ईरान के मिसाइल स्टॉक लगभग खत्म हो गए हैं, हमारा लक्ष्य डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस(मिसाइल प्रोडक्शन फैक्टरियां) और नौसेना को पूरी तरह खत्म करना है। ईरान अब स्कूलों-हॉस्पिटलों से मिसाइल दाग रहा है (नागरिक जगहों से)।
पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान अकेला खड़ा है, उसके एलाइज (हिजबुल्लाह, हूती) भी कमजोर। गल्फ देश अब अमेरिका के साथ ज्यादा कोऑपरेट कर रहे। उधर, ट्रंप ने पहले ही कहा है कि ‘हम बहुत आगे हैं, शेड्यूल से पहले।’ लेकिन कोई फिक्स्ड एंड डेट नहीं – ‘जब तक ऑब्जेक्टिव पूरा नहीं, जारी रहेगा।’
ईरान की तरफ से क्या जवाब?
ईरान कहता है कि हम तय करेंगे कब खत्म होगा। कोई सरेंडर नहीं। सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी ने ट्रंप को चेतावनी कि ‘ईरान आपकी खोखली धमकियों से नहीं डरता। आपसे बड़े लोग भी हमें खत्म नहीं कर सके। खुद को खत्म मत करो!’ आपको बता दें कि ईरान को नया सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (अली खामेनेई का बेटा) मिल चुका है। जो पूरी तरह कट्टर हैं और IRGC से जुड़े हैं।
Will Iran ‘End’ on 11 March: क्या 11 मार्च तक ईरान ‘खत्म’ हो जाएगा?
- हेगसेथ का ऐलान ‘सबसे भयंकर हमले’ का है, लेकिन युद्ध खत्म होने की कोई ऑफिशियल डेट नहीं।
- ट्रंप: ‘बहुत जल्द खत्म’, लेकिन ‘इस हफ्ते नहीं’। ऑब्जेक्टिव – मिसाइल/न्यूक्लियर खत्म।
- ईरान: टूटेगा नहीं, लंबा खींचेगा। मिसाइल लॉन्चर्स 100-200 बचे, IRGC डिसेंट्रलाइज्ड।
हेगसेथ का ऐलान बड़ा है, लेकिन ईरान अभी लड़ रहा है। ट्रंप ‘जीत’ का दावा कर रहे, ईरान ‘टिकाव’ पर। 11 मार्च निर्णायक दिन हो सकता है, लेकिन पूरा ‘खात्मा’? वक्त बताएगा। नजर रखें – तेल प्राइस, मिसाइल अटैक और डिप्लोमेसी पर।
-

ईरान युद्ध पर हर दिन इतना खर्च कर रहा है अमेरिका! रोज का आंकड़ा देखकर ट्रंप के उड़े होश
-

Middle East War से Pakistan में लॉकडाउन! स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों को लेकर शहबाज सरकार का चौंकाने वाला फरमान
-

‘आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ’, मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल
-

Iran Vs USA: UAE ने जारी किया लाइव युद्ध का वीडियो, आसमान में ही खिलौनों की तरह ढेर हुईं ईरानी मिसाइलें
-

Iran vs USA War: वो 4 ईरानी मिसाइल, जिसने अमेरिका को किया बर्बाद, थर-थर कांप रहे हैं ट्रंप
-

Trump-Putin Phone Call पर 1 घंटे तक क्या सीक्रेट बात हुई? ईरान-यूक्रेन समेत किन मुद्दों पर चर्चा
-

Iran Vs America: ट्रंप का ‘तेल लूटने’ का मास्टरप्लान लीक! अमेरिकी सांसद ने सरेआम खोला युद्ध का काला राज
-

Iran New Supreme Leader: मोजतबा को मिला कांटों भरा ताज, ट्रंप-नेतन्याहू के खतरनाक प्लान से कैसे बचेंगे?
-

Israel Al Aqsa Mosque: ईरान को सबक सिखाने के लिए इजरायल ने रमजान में बंद की अल अक्सा मस्जिद?
-

Mojtaba Khamenei: खामेनेई का बेटा मोजतबा कहां रहता है? ईरान के सुप्रीम लीडर का सीक्रेट लोकेशन क्या है? पूरा सच
-

Iran New Supreme Leader: ट्रंप के ‘रिजीम चेंज’ प्लान का अंत! खामेनेई के बेटे की ताजपोशी, अब क्या होगा?
-

‘भारत में औरत शॉर्ट्स पहनती है, ईरान में मौत मिलती है’, 33 साल की फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया ऐसा भयानक दर्द
-

LPG Gas Cylinder Price Hike: भारत में अब सिलेंडर ₹1500 का हो गया? वाकई ईरान युद्ध ने गैस की कीमतें बढ़ाईं?
-

Parliament Today: संसद में गूंजेगा ‘ईरान-अमेरिका’, लोकसभा में बोलेंग विदेश मंत्री, क्या है विपक्ष की तैयारी
-

फुटबॉल के मैदान से सीधे बगावत, होटल से भागीं 5 ईरानी खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया में मांगी शरण



