HomeराजनीतिUS-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का...

US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा?


International

oi-Divyansh Rastogi

Iran Israel War Lockdown: पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान जंग ने पूरी दुनिया को हिला रखा है। होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी, तेल की आसमान छूती कीमतें, सप्लाई चेन का ब्रेकडाउन… ठीक इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (26 मार्च 2026) को एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के परिणाम कोविड-19 महामारी जितने गंभीर हो सकते हैं।

पुतिन ने मॉस्को में रूसी उद्योगपतियों और व्यापार नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य पूर्व (ईरान बनाम इजरायल) में चल रहे संघर्ष के परिणामों का सटीक अनुमान लगाना अभी भी मुश्किल है। संघर्ष में शामिल लोग भी खुद कुछ नहीं भविष्यवाणी कर सकते। फिर भी कुछ अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इनकी तुलना कोरोनावायरस महामारी से की जा सकती है। याद दिला दूं कि कोविड ने बिना किसी अपवाद के सभी क्षेत्रों और महाद्वीपों के विकास को नाटकीय रूप से धीमा कर दिया था।

us-iran-war-update

Putin ने क्यों दी COVID तुलना? Deep Explainer

पुतिन के मुताबिक मौजूदा जंग अंतरराष्ट्रीय रसद, उत्पादन और सप्लाई चेन को भारी नुकसान पहुंचा रही है। खासतौर पर हाइड्रोकार्बन (तेल-गैस), धातु उद्योग, उर्वरक (फर्टिलाइजर) कंपनियों पर भारी दबाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध के असर का पूरा अंदाजा अभी किसी को नहीं है। न तो जंग में शामिल देशों को, न ही बाकी दुनिया को।

कोविड की याद क्यों?

कोरोना महामारी (2020) ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को ठप कर दिया था। फैक्टरियां बंद, सप्लाई चेन टूट गई, विकास दर रुक गई। पुतिन कह रहे हैं कि ईरान जंग भी उसी स्तर का वैश्विक व्यवधान पैदा कर सकती है।

Lockdown पर Putin ने कुछ कहा?

पुतिन ने स्पष्ट रूप से ‘लॉकडाउन’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने सिर्फ कोविड-19 महामारी के समग्र आर्थिक और विकासात्मक असर की तुलना की। हालांकि, कुछ देशों में पहले से ही ऊर्जा बचत के लिए घर से काम (Work-From-Home) के आदेश दिए जा रहे हैं और ऊर्जा खपत कम करने के उपाय शुरू हो गए हैं।

WTO चीफ का भी चेतावनी भरा बयान

विश्व व्यापार संगठन (WTO) की प्रमुख Ngozi Okonjo-Iweala ने भी कहा कि जिस विश्व व्यवस्था और बहुपक्षीय प्रणाली को हम जानते थे, वह अपरिवर्तनीय रूप से बदल गई है। हम आज दुनिया के सामने मौजूद समस्याओं की भयावहता से इनकार नहीं कर सकते। WTO के अनुसार यह पिछले 80 वर्षों में वैश्विक व्यापार का सबसे भीषण व्यवधान है।

रूस का रुख क्या है?

रूस ने युद्ध में शामिल सभी पक्षों से आक्रामकता और शत्रुता तुरंत रोकने की अपील की है। ईरान के साथ रूस के घनिष्ठ संबंध हैं, लेकिन मॉस्को ने आरोपों को खारिज किया है कि वह ईरान को ड्रोन, उपग्रह चित्र या खुफिया जानकारी दे रहा है। पुतिन ने कहा कि ईरानी नेतृत्व के साथ उनका संवाद जारी है।

पुतिन का COVID तुलना वाला बयान दुनिया को आगाह करने जैसा है। जंग अगर लंबी चली तो कोविड जैसा आर्थिक झटका लग सकता है – सप्लाई चेन टूटेगी, महंगाई बढ़ेगी और विकास रुक जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments