International
oi-Bhavna Pandey
US-Israel-Iran War:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दुनिया के प्रमुख देशों से एक अहम अपील की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण को हर हाल में खुला और सुरक्षित रखा जाना चाहिए। ट्रंप के मुताबिक, इस जलमार्ग की सुरक्षा के लिए अमेरिका सहित अन्य देश भी युद्धपोत तैनात कर सकते हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग बाधित न हो।
दुनिया के 4 बड़े देशों को ट्रंप ने भेजा ये मैसेज
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए उम्मीद जताई कि China, France, Japan, South Korea और United Kingdom जैसे देश इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए अपने युद्धपोत भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से यह जलमार्ग इन देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

ट्रंप ने दी चेतावनी
अपने संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने Iran की सैन्य क्षमता का “100 प्रतिशत सफाया” कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भारी नुकसान के बावजूद ईरान छोटे स्तर के हमले कर सकता है, जिससे इस अहम समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
‘होर्मुज स्ट्रेट’ बंद हुआ तो मचेगा वैश्विक संकट!
डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, ईरान अभी भी ड्रोन, समुद्री खदानों या कम दूरी की मिसाइलों जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर जलडमरूमध्य के आसपास हमले की कोशिश कर सकता है। ऐसे कदम वैश्विक शिपिंग और तेल आपूर्ति को बाधित कर सकते हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी असर पड़ने की आशंका है।
ट्रंप बोले- ईरानी जहाजों और नौकाओं करेंगे हमला
ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी सेना संभावित खतरों से निपटने के लिए तटरेखा के पास सैन्य अभियान जारी रख सकती है। ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका तटीय क्षेत्रों में कार्रवाई करेगा और क्षेत्र में सक्रिय ईरानी नौकाओं या जहाजों को सीधे निशाना बनाया जा सकता है।
ट्रंप ने जोर देकर कहा, “हम जल्द ही Strait of Hormuz को खुला, सुरक्षित और स्वतंत्र बनाएंगे।” उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जिन देशों का व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति इस मार्ग पर निर्भर है, उन्हें इसकी सुरक्षा के लिए अपने नौसैनिक जहाज भेजने चाहिए।
क्यों इतना अहम है ‘होर्मुज स्ट्रेट’?
दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में गिने जाने वाले Strait of Hormuz से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस जलमार्ग की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग की जरूरत लगातार बढ़ती जा रही है।
-

Iran War: ‘ईरान सरेंडर कर देगा’, G7 बैठक में ट्रंप का बड़ा दावा,बोले – ईरानी नेताओं को मारना मेरे लिए ‘सम्मान’
-

Israel Iran War: Hormuz नहीं, अब इस रास्ते से होगी गैस-तेल की सप्लाई, UAE ने निकाला तोड़, भारत को कितना फायदा?
-

US Iran War: ‘जब मेरा मन करेगा तब खत्म होगी जंग’, ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप दे गए बेतुका बयान, हो रही थू-थू!
-

कौन हैं Ali Jafari? ईरान के मोजेक डिफेंस सिस्टम के मास्टरमाइंड जिसने अमेरिका और इजरायली सेना की निकाल दी हवा
-

LPG गैस संकट के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने समंदर में फंसे 13 करोड़ बैरल रूसी तेल से प्रतिबंध हटाया
-

US Trade Probe: ट्रम्प ने भारत समेत 15 देशों के खिलाफ शुरू की नई ट्रेड जांच, क्या फिर बढ़ेगा टैरिफ बोझ?
-

Mojtaba Khamenei First Message: ‘खाड़ी अरब देशों पर हमले जारी रहेंगे’, US-Israel को चेतावनी-होर्मुज बंद
-

Explained: जंग के बीच अपने ही देश में क्यों घिरे Trump? ईरान से वियतनाम जैसी हार का सता रहा डर!
-

Mojtaba Khamenei को NOPO की स्पेशल सिक्योरिटी? Iran के ‘काले कपड़े’ वाली किलर स्क्वॉड क्या है?
-

भारत में नहीं होगी पेट्रोल की किल्लत, जंग के बीच गुड न्यूज! तेल टैंकरों के लिए ईरान ने खोला होर्मुज का रास्ता?
-

LPG Shortage Mumbai: मुंबई में LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा कदम, गैस बुकिंग के लिए एजेंसियों को दिया अल्टीमेट
-

Hormuz से दो भारतीय गैस टैंकरों को गुजरने मिला सुरक्षित रास्ता, ईरान के राजदूत बोले- ‘भारत हमारा मित्र’



