Homeट्रैवलUS-Israel-Iran War: ईरान के खिलाफ अब रुकेगा महायुद्ध? ट्रंप ने सैन्य अभियान...

US-Israel-Iran War: ईरान के खिलाफ अब रुकेगा महायुद्ध? ट्रंप ने सैन्य अभियान समेटने के दिए संकेत


International

oi-Sohit Kumar

Donald Trump Truth Social Post: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को चौंकाते हुए एक बड़ा दावा किया है। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ईरान में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के ‘बहुत करीब’ पहुंच रहा है।

ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वे अब मध्य पूर्व में जारी अपने ‘महान सैन्य प्रयासों’ को समेटने (Winding down) पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि यह नरमी नहीं, बल्कि ईरान की सैन्य कमर तोड़ने के बाद की स्थिति है।

Donald Trump speaks

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर उन पांच उद्देश्यों को गिनाया है, जिन्हें पूरा किए बिना अमेरिका पीछे नहीं हटेगा।

  • 1. मिसाइल शक्ति का अंत: ईरान की पूरी मिसाइल क्षमता, उनके लॉन्चर्स और उससे जुड़े हर ढांचे को जड़ से मिटाना।
  • 2. डिफेंस बेस की तबाही: ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार (Defense Industrial Base) को पूरी तरह ध्वस्त करना।
  • 3. जल-थल-नभ की सफाई: ईरानी नौसेना और वायु सेना के साथ-साथ उनके एंटी-एयरक्राफ्ट हथियारों का नामोनिशान मिटाना।
  • 4. परमाणु कार्यक्रम पर ‘फुल स्टॉप’: यह सुनिश्चित करना कि ईरान कभी परमाणु क्षमता के पास न फटक सके और अमेरिका हमेशा जवाबी हमले की स्थिति में रहे।
  • 5. सहयोगियों का कवच: इजरायल, सऊदी अरब, कतर, यूएई, बहरीन और कुवैत जैसे मित्र देशों को उच्चतम स्तर की सुरक्षा गारंटी देना।

    U.S President Donald Trump posted on Truth Social, “We are getting very close to meeting our objectives as we consider winding down our great Military efforts in the Middle East with respect to the Terrorist Regime of Iran: (1) Completely degrading Iranian Missile Capability,… pic.twitter.com/0WVg8DM4b0

    — IANS (@ians_india) March 20, 2026 “>


‘जब आप दुश्मन को मिटा रहे हों, तो सीजफायर नहीं होता’

ट्रंप का यह बयान उनके उस तीखे रुख के ठीक एक घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि वे किसी भी तरह के युद्धविराम (Ceasefire) के पक्ष में नहीं हैं। व्हाइट हाउस में विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ खड़े होकर ट्रंप ने हुंकार भरी, ‘मुझे लगता है कि हम जीत चुके हैं। जब आप दूसरी तरफ वाले को पूरी तरह से मिटा (Obliterating) रहे हों, तो सीजफायर नहीं किया जाता।’

हॉर्मुज जलडमरूमध्य और तेल की कीमतों पर बड़ा दांव

ईरान के जवाबी हमलों के कारण ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ में फंसे तेल टैंकरों और आसमान छूती कीमतों के बीच ट्रंप प्रशासन ने एक ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेला है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने समुद्र में मौजूद ईरानी तेल टैंकरों पर से अस्थायी रूप से प्रतिबंध हटा दिए हैं। ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने साफ किया कि 19 अप्रैल तक इन टैंकरों से तेल की लोडिंग-अनलोडिंग हो सकेगी ताकि अगले 10-14 दिनों तक तेल की वैश्विक कीमतों को काबू में रखा जा सके।

सुरक्षा की जिम्मेदारी अब दूसरे देशों पर

हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा को लेकर ट्रंप ने हाथ खींचने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो देश इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ही इसकी निगरानी और रक्षा करनी चाहिए, अमेरिका को नहीं। ट्रंप के मुताबिक, एक बार ईरान का खतरा खत्म हो गया, तो किसी सैन्य मदद की जरूरत ही नहीं होगी। हालांकि, इस संघर्ष के दौरान अब तक 13 अमेरिकी सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं और पेंटागन ने 2,200 अतिरिक्त मरीन सैनिकों की तैनाती तेज कर दी है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments