Uttarakhand
oi-Bhavna Pandey
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर उत्तराखंड आईओसीएल के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने सोमवार को पीआईबी देहरादून में प्रेस वार्ता की। उन्होंने एलपीजी और पेट्रोल-डीजल के नागरिकों को भरोसा दिलाया।
उन्होंने बताया कि सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं और आपूर्ति नियमित है। नागरिकों को सलाह दी गई कि एलपीजी बुकिंग डिजिटल माध्यम से करें और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

LPG supply: बैकलॉग कम करने के उपाय
आईओसीएल ने बताया कि फरवरी 2026 में डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आधारित एलपीजी डिलीवरी 53% थी, जो अब 90% तक बढ़ गई है। मार्च से अब तक 3.6 लाख नए कनेक्शन और 3.9 लाख नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। फिलहाल लगभग 6.97 दिनों का बैकलॉग है, जिसका मुख्य कारण उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में रिफिल बुक करना है। लगभग 85% बुकिंग ऑनलाइन हो रही हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रतिदिन लगभग 5,000 सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।

पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता
राज्य में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति है। कुल 978 रिटेल आउटलेट सक्रिय हैं, जिनमें IOC, BPC, HPC, RIL और Nayara के स्टेशन शामिल हैं। औसत उपलब्धता: पेट्रोल लगभग 60,000 किलोलीटर और हाई-स्पीड डीजल लगभग 75,000 किलोलीटर। रिटेल आउटलेट्स और टर्मिनल दोनों में पर्याप्त स्टॉक है और आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है।
सिटी गैस और वैकल्पिक ईंधन
उत्तराखंड में 5 सिटी गैस वितरण कंपनियां काम कर रही हैं। देहरादून में GAIL Gas, उधम सिंह नगर में IOC-Adani Gas Pvt. Ltd., हरिद्वार में HNGPL और नैनीताल में HPCL सक्रिय हैं। घरेलू PNG, वाणिज्यिक और औद्योगिक PNG की आपूर्ति बिना किसी बाधा जारी है। 1 मार्च से अब तक 1,388 PNG कनेक्शन दिए गए, कुल उपभोक्ता संख्या अब 35,589 है।
निगरानी और फर्जी खबरों पर नियंत्रण
राज्य में जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए अब तक 5,681 निरीक्षण और 301 छापे किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप 16 एफआईआर दर्ज, 7 गिरफ्तारी और 16 नोटिस जारी किए गए। तेल विपणन कंपनियों द्वारा 130 एलपीजी और 259 रिटेल आउटलेट्स की नियमित जांच की जा रही है। फर्जी खबरों को रोकने और सही जानकारी साझा करने के लिए 112 और 1070 टोल-फ्री नंबर जारी किए गए हैं।
नागरिकों के लिए संदेश
श्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने नागरिकों से अपील की कि वे एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की खरीदारी में घबराएं नहीं। डिजिटल माध्यम से बुकिंग करें, भीड़ से बचें, वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करें और ऊर्जा की बचत पर ध्यान दें।
-

LPG-PNG गैस सिलेंडर की कीमतों में आएगी भारी गिरावट? CTI ने सरकार के सामने रखी ये बड़ी मांग
-

LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट
-

LPG Price Delhi: कमर्शियल सिलेंडर ने बढ़ाई दिल्ली के कारोबारियों की टेंशन, आज कितना है घरेलू गैस का रेट?
-

LPG Price Today: ‘अब पहचान पत्र से मिलेगा सिलेंडर’, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?
-

LPG Crisis Update: दिल्ली में LPG गैस की गोदामों से सीधे बिक्री बंद, 5KG सिलेंडरों पर आया बड़ा अपडेट
-

LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर आया बड़ा अपडेट, क्या बढ़े दाम? कहां पहुंचा आपके शहर में एलपीजी का रेट?
-

LPG Price Delhi: दिल्ली में LPG के लिए हाहाकार, गैस एजेंसियों पर लगी कतारें, कितनी है आज घरेलू गैस की किमत?
-

‘मुझे उस शादी में नहीं रहना’, Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान
-

Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं
-

किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड
-

LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट
-

‘मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई’, 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया
-

Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट
-

Harsha Richhariya:’हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश’, महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल
-

Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो ‘जादुई रूट’, तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर



