HomeराजनीतिUttarakhand News: ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजपुर हत्याकांड में...

Uttarakhand News: ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, राजपुर हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद, उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया, जिसमें रायपुर फायरिंग मामले और अन्य आपराधिक मामलों में तेजी से गिरफ्तारियां हुईं। यह कार्रवाई जिलों में अतिक्रमण, यातायात उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों को निशाना बनाते हुए राज्यव्यापी रही, जिसमें छात्रावासों और धर्मशालाओं जैसी सुविधाओं में निवासियों की जांच और सत्यापन शामिल था।

India

-Oneindia Staff

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई अहम सफलताएं हासिल की हैं।

Operation Prahar: Uttarakhand Police Arrests Mount

राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बार में हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच रोड रेज के दौरान हुई फायरिंग से जुड़ी थी, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की गोली लगने से मौत हो गई थी।

इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

18.5 लाख की डकैती का आरोपी ऋषिकेश से दबोचा

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुई 18.5 लाख रुपये की डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी को देहरादून और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सघन चेकिंग अभियान के आधार पर आरोपी को ट्रैक कर पकड़ा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

1 लाख का इनामी और जेल फरार अपराधी गिरफ्तार

उड़ीसा के कटक से जेल तोड़कर फरार हुए 1 लाख रुपये के इनामी अपराधी को भी पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

देहरादून और टिहरी पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अतिक्रमण और ट्रैफिक नियमों पर भी सख्ती

देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस और कैंटोनमेंट बोर्ड के साथ मिलकर डाकरा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई अवैध अतिक्रमण हटाए गए और पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाकर चालान भी किए गए।

राज्यभर में सघन चेकिंग अभियान

डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है।

इसके साथ ही पीजी, हॉस्टल, होटल और धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और नियमों के खिलाफ चल रहे पब-बार पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Read more about:

Read more about:



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments