Uttarakhand
oi-Pavan Nautiyal
Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदला है। देर रात से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। देहरादून समेत कई जिलों में सुबह से बादल लगे हुए हैं। पहाड़ों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी सूचना है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में 24 मार्च तक इसी तरह का मौसम रह सकता है।

खासकर पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर रह सकता है, जबकि मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है। आज भी चारों धाम में बर्फबारी होने की सूचना है।
चार धाम यात्रा को लेकर यात्रा की तैयारियां शुरू
उत्तरकाशी जिले में देर रात से ही कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच चार धाम यात्रा को लेकर यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है। एक माह का समय बचा हुआ है। धामों में स्थानीय लोग और प्रशासन की टीमें पहुंचने लगी हैं, तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन जिस तरह का मौसम बना हुआ है, उससे तैयारियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों का पूर्वानुमान-
20 मार्च-प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना
21 मार्च -उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बबजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बबजली चमकने की संभावना है।
22 मार्च- पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
23 मार्च -उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
24 मार्च- पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
-

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में रेन अलर्ट, उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, क्या दिल्ली में बरसेंगे बदरा?
-

School Holiday Today: कर्नाटक-तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में रेन अलर्ट, क्या आज स्कूल बंद हैं?
-

Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 6 राज्यों में बारिश की आशंका, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी
-

Pune Weather: पुणे वालों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत या नहीं? क्या होगी बरसात, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

UP Weather Alert: लखनऊ से नोएडा तक आंधी के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट, 48 घंटों में 7 डिग्री तक गिरेगा पारा!
-

Weather Shimla: हिमाचल में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, शिमला-मनाली समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट
-

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को योग को एक समग्र जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
-

उत्तराखंड में भारतीय रेल ने तीन साल में 18 नई रेल सेवाएं शुरू की, जानिए कितना बजट हुआ खर्च
-

जानिए कौन हैं आईपीएस अधिकारी डॉ. सदानंद दाते, SEBI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्यों होती है चर्चा
-

एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर बड़ा एक्शन, क्यूआरटी ने ऋषिकेश में दुकान से बरामद किए कमर्शियल सिलेंडर
-

जानिए कौन हैं आईजी स्तर के IPS अधिकारी अरुण मोहन और नीरू गर्ग, जिनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर छिड़ा विवाद
-

UK Board 10th 12th Result 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब तक आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक



