Cricket
oi-Amit Kumar
IPL 2026 RR vs CSK Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से रौंद दिया। सोमवार को बारसपारा स्टेडियम में चेन्नई की पूरी टीम महज 127 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 12.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। धोनी के बिना उतरी चेन्नई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही बेअसर साबित हुईं।
17 गेंदों में खेली 52 रनों की धमाकेदार पारी (IPL 2026 RR vs CSK Vaibhav Suryavanshi)
भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर स्टार माने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच को एकतरफा कर दिया। इस धमाकेदार पारी के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत की नजरें भी उन पर टिक गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलकर विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले इस 15 साल के खिलाड़ी को अब आइसलैंड क्रिकेट से एक अनोखा और दिलचस्प ऑफर मिला है।

वैभव को मिला दूसरे देश के खेलने का ऑफर
आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वैभव की निडर बल्लेबाजी को देखते हुए सोशल मीडिया पर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा कि अगर भारत उन्हें नहीं चुनता है, तो वैभव सूर्यवंशी आइसलैंड के लिए खेलने की 4 साल की योग्यता अवधि पूरी कर सकते हैं और तब भी वे एक टीनेजर ही रहेंगे। यह सिर्फ एक कल्पना है। यह ट्वीट भले ही हल्के-फुल्के अंदाज में किया गया हो, लेकिन यह वैभव के उस टैलेंट को बताता है, जिसे पूरी दुनिया अपने साथ जोड़ना चाहती है।
वैभव को आईपीएल में मिला था इतना पैसा
बिहार के रहने वाले वैभव की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। आईपीएल 2025 की ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा था, जिससे वे लीग के इतिहास के सबसे कम उम्र के करोड़पति बने। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर अपनी काबिलियत साबित की थी। इस सीजन (2026) में चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों में फिफ्टी जड़कर यह दिखा दिया कि उनकी फॉर्म केवल फ्लुक नहीं है।
अंडर-19 से लेकर आईपीएल तक का सफर
वैभव आईपीएल ही नहीं, बल्कि भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी तकनीक और बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता उन्हें अपने उम्र के अन्य खिलाड़ियों से कोसों आगे खड़ा करती है। 15 साल की उम्र में जिस परिपक्वता के साथ वे दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं, वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छी खबर है।
If India did not pick him, Vaibhav Suryavanshi could complete the 4-year qualification period to become an Icelandic cricketer, and he would still be a teenager! Just speculation.
— Iceland Cricket (@icelandcricket) March 29, 2026 “>



