Cricket
oi-Amit Kumar
IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से तबाही मचा दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने वो कर दिखाया जो क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मैच में 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का स्वागत छक्के से किया। इस आतिशी पारी के साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत और ईशान किशन का अंडर-20 रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
आग उगल रहा है वैभव का बल्ला (IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi)
मुंबई इंडियंस के खतरनाक अटैक के सामने जब वैभव क्रीज पर उतरे तो माना जा रहा था कि वे दबाव में होंगे। लेकिन बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह को छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। वैभव ने महज 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

टूट गया पंत का बड़ा रिकॉर्ड
वैभव की इस विस्फोटक पारी का असर यह हुआ कि दूसरे छोर पर खड़े यशस्वी जायसवाल (77* रन, 32 गेंद) को भी खुलकर खेलने का मौका मिला। वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में 20 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऋषभ पंत और ईशान किशन के नाम 20 साल की उम्र से पहले 30-30 छक्के दर्ज थे।
हर कोई कर रहा है वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ
वैभव ने अब तक 35 छक्के जड़ दिए हैं। खास बात यह है कि अभी उन्हें 20 साल का होने में 5 साल और बाकी हैं, यानी यह रिकॉर्ड अब बहुत ऊंचाइयों तक जाने वाला है। दो बार के विश्व कप विजेता पीयूष चावला ने वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब कोई बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों के सामने ऐसी निडर पारी खेलता है तो पूरी दुनिया उसके बारे में बात करती है। मुंबई जैसी क्वालिटी बॉलिंग के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन वाकई खास है।
टॉप पर पहुंची राजस्थान
बारिश से प्रभावित इस मैच में राजस्थान ने 11 ओवरों में 150 रनों का पहाड़ खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम बिखर गई और DLS मेथड से 27 रनों से मैच हार गई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अब प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 2 हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है।
-

RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस
-

IPL 2026 के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री? मास्टर प्लान तैयार
-

IPL 2026: 1 करोड़ को बना दिया 16 करोड़! RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल, कितनी है मार्केट वैल्यू?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स
-

IPL फैंस के लिए खुशखबरी, आधी रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, मैच के बाद घर जाने की टेंशन खत्म!
-

RR vs MI: कब होगा राजस्थान-मुंबई मैच का टॉस, मुकाबले में कितने ओवर काटे जाएंगे
-

RR vs MI Pitch Weather: गुवाहाटी में आज रनों का तूफान या विकेटों की झड़ी! मौसम और पिच का किसको मिलेगा साथ?
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 7 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई इंडियंस
-

IPL 2026: क्या KKR के ड्रेसिंग रूम में सब ठीक नहीं है? शाहरुख खान और वेंकी मैसूर के बीच जोरदार बहस, VIDEO
-

KKR vs PBKS: केकेआर-पंजाब मैच में जोरदार बारिश जारी, क्या है मुकाबला रद्द होने का टाइम
-

IPL 2026: लाखों का खिलाड़ी, करोड़ों पर भारी! सरफराज खान के सामने फीके पड़े CSK के 28 करोड़ी सूरमा
-

IPL 2026: क्या हार्दिक पांड्या फिर से नहीं करेंगे कप्तानी? कब और कहां है मुंबई इंडियंस का अगला मैच
-

Today IPL Match 2026: आईपीएल में आज किसका मैच? इन दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर!
-

KKR vs PBKS Weather Report: कोलकाता में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट, अगर धुला मैच तो किसे मिलेगा फायदा?
-

गायकवाड़ ने सीएसके की हार की जिम्मेदारी ली



