Cricket
oi-Amit Kumar
IND vs ENG Hardik Pandya Kisses: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में भारत ने न केवल 253 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य खड़ा किया, बल्कि दबाव के क्षणों में अपनी फील्डिंग और गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की।
हार्दिक ने अक्षर को किया किस (IND vs ENG Hardik Pandya Kisses)
अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी। मैच के दौरान एक दिलचस्प पल तब आया जब ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल के बीच का ‘ब्रोमन्स’ कैमरे में कैद हो गया। यह घटना तब हुई जब हार्दिक ने खतरनाक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट का विकेट लिया और कैच अक्षर पटेल ने पकड़ा। खुशी और उत्साह के मारे हार्दिक ने मैदान पर ही अक्षर पटेल के गाल पर ‘किस’ कर लिया।

माहिका शर्मा का रिएक्शन वायरल
इस दौरान स्टैंड्स में हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थे। अगस्त्य अपने पिता का उत्साह बढ़ाते दिखे, तो वहीं हार्दिक और अक्षर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ‘गीली पप्पी’ के नाम से वायरल हो गया है। यह फैंस के लिए तनावपूर्ण मैच के बीच यह एक सुकून देने वाला पल था। मैच का सबसे अहम मोड़ 14वें ओवर में आया जब अर्शदीप सिंह की गेंद पर विल जैक्स ने एक ऊंचा शॉट खेला।
अक्षर पटेल ने पकड़ा गजब का कैच
बाउंड्री पर खड़े अक्षर पटेल ने अद्भुत फुर्ती दिखाते हुए कैच पकड़ा, लेकिन जब उन्हें लगा कि वे बाउंड्री कुशन से टकरा जाएंगे, तो उन्होंने गजब का संयम दिखाते हुए गेंद पास में खड़े शिवम दुबे की ओर उछाल दी। दुबे ने इस ‘रिले कैच’ को सुरक्षित लपका और इन-फॉर्म विल जैक्स को पवेलियन लौटना पड़ा। इस फील्डिंग ने मैच का पासा भारत की ओर पलट दिया।
ऐसा रहा मैच का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 253 रनों का विशाल स्कोर बनाया। संजू सैमसन (89) और ईशान किशन (39) की नींव के बाद अंत में हार्दिक पांड्या ने मात्र 12 गेंदों में 27 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर स्कोर को रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचाया। अब भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है और उसका लक्ष्य न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करना है।
-

IND vs ENG: क्या 5 नहीं अब 6 मार्च को खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच? ICC ने दिया अपडेट
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
-

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग में कौन- भारत vs इंग्लैंड
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs इंग्लैंड
-

IND vs ENG: बेइज्जत होने के बाद भी नहीं सुधरे मोहम्मद आमिर, फिर कसा तंज, कहा- फाइनल नहीं खेलेगी टीम इंडिया
-

IND vs ENG: ‘एक बिहारी अकेले पड़ा सब पर भारी’, तोड़ डाला 19 साल पुराना रिकॉर्ड, रोहित शर्मा भी छूट गए पीछे
-

IND vs ENG: हैरी ब्रुक की एक गलती और संजू सैमसन का तूफान, जीवनदान मिलते ही 26 गेंदों में ठोक डाली फिफ्टी
-

IND vs ENG: बप्पा के दर पर हार्दिक पंड्या, मैच से पहले मांगी जीत की दुआ, माहिका शर्मा के साथ वीडियो वायरल
-

Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs इंग्लैंड
-

IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने दी भारत को चुनौती, चुभने वाली बात कह टीम इंडिया को उकसाया
-

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पठान ब्रदर्स को लेकर विवाद, आखिर क्यों किया गया बुरी तरह ट्रोल
-

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल टाई होने पर किस्मत का खेल, सुपर ओवर में आई बारिश तो कौन खेलेगा फाइनल?
-

Wankhede Pitch, IND vs ENG: वानखेड़े की पिच छीनेगी भारत से वर्ल्ड कप? बॉलिंग कोच ने कुछ घंटे पहले बढ़ाई टेंशन
-

SA Vs NZ: ईडन गार्डन्स में फिन एलन का तूफान, टी-20 वर्ल्ड कप में जड़ा सबसे तेज शतक, फाइनल में पहुंची टीम
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 4 March: कल का मैच कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड सेमीफाइनल



