Homeउत्तराखंडWeather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे भारी! 50KM की रफ्तार...

Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे भारी! 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट!


Delhi

oi-Sohit Kumar

Weather Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आज यानी 29 मार्च को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में आज सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिसके साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हवा के झोंकों की गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दोपहर के बाद से शाम तक एक बार फिर हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। आइए जानतें हैं अगले कुछ दिनों तक मौसम का हाल कैसा रहेगा…

weather-delhi-ncr-today

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

कल यानी 30 मार्च को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है। हालांकि, हवा की रफ्तार आज के मुकाबले थोड़ी कम रहने की उम्मीद है, लेकिन मौसम सुहावना बना रहेगा।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का मौसम

दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम इलाकों में आज बारिश और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर दिखने की संभावना है। नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में भी आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली कड़कने के आसार हैं। 31 मार्च को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में केवल हल्की बूंदाबांदी या फुहारें (Drizzle) गिरने की संभावना है, जबकि 1 अप्रैल को आसमान में केवल बादल छाए रहेंगे और मौसम मुख्य रूप से शुष्क होने लगेगा।

गाजियाबाद में आज कैसा रहेगा मौसम?

गाजियाबाद में भी आज मौसम के कड़े तेवर देखने को मिल सकते हैं। यहां आज सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और दोपहर तक तेज हवाओं (50 Kmph तक की झोंके) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। दोपहर के बाद भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है। कल 30 मार्च को भी यहां बादल छाए रहने और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा के मौसम का हाल

NCR के इन प्रमुख शहरों में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। नोएडा और गुरुग्राम में आज 29 मार्च को बारिश के दो अलग-अलग स्पेल (दौर) आने की संभावना है। पहला दौर सुबह से दोपहर तक रहेगा, जिसमें तेज सतही हवाएं चलेंगी और दूसरा दौर दोपहर से शाम तक रहेगा ।

फरीदाबाद में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर चलने की उम्मीद है। इन सभी इलाकों में 30 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments