Delhi
oi-Sohit Kumar
Weather Forecast Delhi NCR: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम की लुकाछिपी जारी है, लेकिन अब कुदरत एक बड़ा यू-टर्न लेने वाली है। दिल्ली-एनसीआर में अब आसमानी आफत का साया मंडरा रहा है, जिसने मौसम वैज्ञानिकों को भी अलर्ट कर दिया है। अचानक बदलते इस मिजाज ने दिल्लीवालों के मन में सस्पेंस भर दिया है कि आखिर आने वाले कुछ घंटे क्या रंग दिखाएंगे। आइए जानते हैं मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी में क्या है खास?
दिल्ली-एनसीआर में आज, 18 मार्च को सुबह के समय हल्की धूप खिली है। आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ-साथ रात के समय 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं।

Tomorrow Weather Forecast: कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
कल यानी 19 मार्च को मौसम और अधिक बिगड़ने के आसार हैं। दोपहर से पहले और फिर शाम/रात के दौरान बारिश के दो अलग-अलग स्पेल देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी, जो झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती हैं। हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
Weather Delhi NCR: 20 मार्च को भारी बारिश और येलो अलर्ट
20 मार्च को दिल्ली में मौसम का सबसे खतरनाक रूप देखने को मिल सकता है। आईएमडी (IMD) ने इस दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और सुबह से लेकर शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम का हाल
- Weather In North Delhi: उत्तर दिल्ली: बादल छाए रहेंगे और रात में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी संभव है।
- Weather In New Delhi and Central Delhi: नई दिल्ली और मध्य दिल्ली: दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
- Weather In South and South-East Delhi: दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली: यहां भी 19 और 20 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है।
- Weather In West Delhi: पश्चिमी दिल्ली: 20 मार्च को सुबह और शाम दोनों वक्त बारिश के स्पेल देखने को मिल सकते हैं।
Weather Forecast Delhi NCR: एनसीआर के शहरों का मौसम
एनसीआर के प्रमुख शहरों जैसे नोएडा (Weather In Noida), गाजियाबाद (Weather In Ghaziabad, गुरुग्राम (Weather In Gurugram) और फरीदाबाद (Weather In Faridabad) में भी मौसम का रुख दिल्ली जैसा ही रहेगा। 19 और 20 मार्च को इन शहरों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की पूरी संभावना है।हालांकि, 21 मार्च से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा और आसमान में केवल आंशिक रूप से बादल ही नजर आएंगे।
-

Weather Delhi NCR: सुहावना हुआ मौसम! राहत के बीच IMD ने जारी किया तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट
-

Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
-

Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें
-

अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला
-

‘मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?’, 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट
-

Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा?
-

आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ
-

Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?
-

Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल
-

RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत
-

गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा
-

Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव
-

Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान
-

Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती



