Homeउत्तराखंडWeather Today: 4 अप्रैल का ‘डबल अटैक’! UP-बिहार समेत 9 राज्यों में...

Weather Today: 4 अप्रैल का ‘डबल अटैक’! UP-बिहार समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, वीकेंड पर मौसम का हाल


India

oi-Pallavi Kumari

Weather Today 4 April Rain Alert: देशभर में मौसम इन दिनों पूरी तरह उलझा हुआ नजर आ रहा है। कभी तेज धूप, कभी अचानक बादल और फिर झमाझम बारिश यह बदलता मिजाज लोगों को हैरान कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर भारत और पूर्वी भारत तक मौसम का यही हाल है। पहले चिलचिलाती धूप के बाद बादल छाए, हल्की धूप निकली और शाम होते-होते तेज बारिश ने तापमान गिरा दिया। ग्रेटर नोएडा में तो ओलावृष्टि भी देखने को मिली। अब 4 अप्रैल को भी यही सिलसिला जारी रहने वाला है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 अप्रैल से यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 9 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और बेवजह बाहर निकलने से बचें। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 7 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश का असर और तेज हो जाएगा।

Weather Today 4 April Rain Alert

इन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश और तूफान का खतरा

उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक कई राज्यों में खराब मौसम का असर देखने को मिलेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज हवा, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का खतरा है। पूर्वी भारत यानी बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

IMD Weather Alert !

Two back-to-back western disturbances are set to impact Northwest India this week, with peak activity expected on April 3–4 and again on April 7.

🌩️ Hailstorms likely across parts of the region
🌧️ Isolated heavy rainfall expected over Kashmir Valley on April… pic.twitter.com/WNAFru5V1A

— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 3, 2026 “>

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Forecast)

दिल्ली-एनसीआर में 4 और 5 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

बारिश के चलते तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

शुक्रवार (3 अप्रैल) को दिल्ली में धूल भरी आंधी, फिर साफ आसमान और शाम को बारिश एक ही दिन में कई मौसम देखने को मिले। AQI भी 266 तक पहुंच गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में है।

यूपी-बिहार में ऑरेंज अलर्ट (UP Bihar Weather Alert)

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, कानपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज आंधी, भारी बारिश और बड़े ओले गिरने की संभावना है।

बिहार में 5 से 8 अप्रैल के बीच पटना, गया, भोजपुर, रोहतास और आसपास के जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

राजस्थान से हिमाचल तक अलर्ट (North India Weather Impact)

राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में तेज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। हरियाणा और पंजाब में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण हो रहा है। इन दोनों के मिलन से वातावरण अस्थिर हो गया है, जिससे आंधी, बारिश और ओलावृष्टि जैसी स्थितियां बन रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, मार्च-अप्रैल के प्री-मानसून सीजन में ऐसे थंडरस्टॉर्म आम होते हैं, लेकिन इस बार इनकी तीव्रता ज्यादा है।

पूर्वी भारत में बिजली गिरने का खतरा

झारखंड,ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और वज्रपात का खतरा है। ओडिशा में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। बंगाल के कुछ हिस्सों में जहां बारिश होगी, वहीं कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है।

किसानों के लिए खतरे की घंटी

यह मौसम किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। गेहूं की कटाई के समय आई बारिश और ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान हो सकता है। खेतों में पानी भरने और कटाई रुकने की खबरें सामने आ रही हैं। कई जगह किसान मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं।

लोगों के लिए जरूरी सलाह (Safety Advisory)

खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें और मौसम अपडेट पर नजर रखें। 4 अप्रैल का मौसम ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित होने वाला है, जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिलेगी, तो दूसरी तरफ तूफान और बारिश नई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

🔷 दिल्ली (4-5 अप्रैल)
राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

🔷 उत्तर प्रदेश (4-6 अप्रैल)
पश्चिम से लेकर बुंदेलखंड तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, झांसी, जालौन, हमीरपुर, हरदोई, कानपुर और लखनऊ जैसे क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है।

🔷 बिहार (5-8 अप्रैल)
पटना, चंपारण क्षेत्र, भोजपुर, गया, रोहतास और औरंगाबाद में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है।

🔷 उत्तराखंड (4-7 अप्रैल)
पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी में तेज हवाएं (लगभग 50 किमी/घंटा) चलने के साथ बारिश हो सकती है।

🔷हरियाणा (4-5 अप्रैल)
यमुनानगर, अंबाला, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में तेज हवा और बारिश का असर दिखेगा। कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

🔷 पंजाब (4-6 अप्रैल)
चंडीगढ़, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, पटियाला समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

🔷हिमाचल प्रदेश (4-5 अप्रैल)
शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और चंबा में येलो अलर्ट जारी है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी बनी हुई है।

🔷राजस्थान (4-5 अप्रैल)
जयपुर, उदयपुर, अलवर, टोंक, बूंदी और भीलवाड़ा में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

🔷मध्य प्रदेश (4-5 अप्रैल)
भोपाल, सतना, कटनी, पन्ना, छतरपुर, मुरैना और बैतूल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ ही 20-30 किमी/घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं।

🔷 झारखंड (5 से 8 अप्रैल)

5 से 8 अप्रैल के बीच बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं (करीब 60 किमी/घंटा) का अलर्ट है। झारखंड में 4 से 7 अप्रैल तक कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

🔷 ओडिशा
अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं (लगभग 70 किमी/घंटा) के साथ तूफानी बारिश हो सकती है।

🔷पश्चिम बंगाल और सिक्किम

5 से 8 अप्रैल के बीच भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रह सकता है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments