Homeव्यवसायWest Asia Crisis: देश में 60 दिनों का क्रूड ऑयल रिजर्व मौजूद,...

West Asia Crisis: देश में 60 दिनों का क्रूड ऑयल रिजर्व मौजूद, आठ राज्यों को 10% अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी कोटा


वैश्विक ऊर्जा बाजार में किसी भी संभावित उतार-चढ़ाव के बीच भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर एक मजबूत और आश्वस्त करने वाली जानकारी दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत के पास अगले 60 दिनों की मांग को पूरा करने के लिए कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

इसके साथ ही, व्यावसायिक गतिविधियों और औद्योगिक मांग को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार ने आठ राज्यों के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों के कोटे में अतिरिक्त 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी अहम ऐलान किया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश के सामरिक ऊर्जा भंडार  की वर्तमान स्थिति पर आधिकारिक जानकारी साझा की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में आश्वस्त किया, “भारत के पास अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल का स्टॉक सप्लाई है”।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, “सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। पिछले एक महीने में 3.33 लाख पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं।”



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments