International
oi-Pallavi Kumari
News Anchor Rita Panahi Ali Khamenei Abuses: ईरान की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया जब सरकारी टीवी पर यह घोषणा हुई कि देश के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए हैं। सुबह-सुबह प्रसारित इस खबर के दौरान एंकर की आवाज कांप रही थी। 36 साल तक देश की कमान संभालने वाले नेता की मौत की पुष्टि ने पूरे ईरान को भावनात्मक कर दिया। कुछ शहरों में मातम पसरा, तो कुछ जगहों पर लोग जश्न मनाते दिखे। लेकिन इसी बीच अंतरराष्ट्रीय टीवी पर एक और नजारा सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया के चैनल Sky News Australia की एंकर रीता पानाही (Rita Panahi) ने लाइव शो के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने लाखों दर्शकों को चौंका दिया। शो का नाम था “Rita’s Take on Strikes on Iran”। रीता ने इसे अपने करियर का “सबसे छोटा एडिटोरियल” बताया और कहा कि 47 साल की इस्लामिस्ट तानाशाही का अंत हो चुका है और अब ईरान आजादी के करीब है। इसके बाद उन्होंने गाली देते हुए अंग्रेजी में कहा – “You son of a b*tch, burn in Hell!”

‘खामेनेई “बेकार कुत्ता” नरक में जाना चाहिए’
इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी मातृभाषा फारसी में भी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और खामेनेई को “बेकार कुत्ता” बताते हुए नरक में जाने की बात कही। यह क्लिप कुछ ही घंटों में वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा – “That was perfect, Rita!” तो किसी ने कहा – “Protect this queen at all costs।” वहीं आलोचकों ने सवाल उठाया कि क्या उन्हें इसके लिए सजा मिल सकती है। ऐसे में आइए जानें कौन हैं रीता पनाही।
🇦🇺 Sky News Australia anchor, Rita Panahi, addressed Irans late leader, Ali Khamenei, in Persian:
“You son of a b*tch, shame on you, burn in hell!” pic.twitter.com/sNTiGNyhAZ
— Visegrád 24 (@visegrad24) March 1, 2026 “>
Who is News Anchor Rita Panahi: कौन हैं एंकर रीता पानाही?
- 3 मार्च 1976 को अमेरिका के पाइन ब्लफ, अर्कांसस में जन्मीं रीता पानाही ईरानी मूल की अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिक टिप्पणीकार और पत्रकार हैं। उनके माता-पिता ईरान से थे। पिता कृषि इंजीनियर और मां दाई थीं।
- ईरानी क्रांति के बाद उनका परिवार मुश्किलों में घिर गया और 1984 में वे शरणार्थी के रूप में ऑस्ट्रेलिया आ गए। तब से रीता मेलबर्न में पली-बढ़ीं और फिर कभी ईरान नहीं लौटीं।
- रीता ने मोनाश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की, हालांकि उन्होंने फाइनेंस में बैचलर डिग्री पूरी नहीं की। बाद में उन्होंने स्विनबर्न यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की।
Rita Panahi Media Career: रीता पानाही मीडिया करियर और पहचान
- रीता ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्स कॉलम लिखने से की। धीरे-धीरे वे ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख अखबार ‘Herald Sun’ की कॉलमिस्ट बनीं, जो News Corp Australia के स्वामित्व में है।
- वह Sky News Australia पर ‘The Rita Panahi Show’ और ‘Lefties Losing It’ की होस्ट हैं। इसके अलावा Seven Network के ‘Sunrise’ में भी योगदान देती हैं। रेडियो पर 3AW और 2GB से भी जुड़ी रही हैं।
- उनके विचारों को अक्सर कंजर्वेटिव और दक्षिणपंथी बताया जाता है। सितंबर 2025 तक उनका शो ‘Lefties Losing It’ अमेरिका में 15वां सबसे लोकप्रिय YouTube पॉडकास्ट माना गया।
रीता पानाही का विवादों से पुराना नाता (Rita Panahi Controversies)
रीता पानाही का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है। वे खुलकर इस्लामिस्ट विचारधारा और ईरान की मौजूदा सत्ता संरचना की आलोचना करती रही हैं। उनका कहना है कि वे उस शासन की पीड़ा को समझती हैं, जिससे उनका परिवार गुजरा। खामेनेई की मौत के बाद उनका ऑन-एयर बयान उसी लंबे वैचारिक संघर्ष का हिस्सा माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर रीता पनाही के वीडियो को लेकर क्या बोली पब्लिक (Social Media Reaction)
रीता के बयान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन किया, तो कुछ ने इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया। एक यूजर ने लिखा कि “यह ईरानियों के गुस्से का असली तरीका नहीं है।” वहीं कुछ ने उन्हें इजरायल के प्रधानमंत्री का समर्थक तक बता दिया।
Sky News Australia anchor, Rita Panahi, addressed Irans late leader, Ali Khamenei, in Persian:
“You son of a b*tch, shame on you, burn in hell!”
It is rightly said that after death a person is known by his deeds.#Khamenei#Iran pic.twitter.com/wT6XBjtrlb
— Rijuta (@ImRijuta) March 1, 2026 “>
रीता ने यहीं नहीं रुकते हुए मेलबर्न में खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे लोगों की तस्वीरें पोस्ट कीं और उन्हें ‘imbeciles’ यानी मूर्ख बताया। उन्होंने लिखा कि अगर किसी को इस्लामिस्ट बनना है तो इस्लामिस्ट देश में जाकर रहे।
A Sky News Australia anchor has gone viral worldwide after closing a live broadcast with a savage farewell directed at Ayatollah Ali Khamenei, delivered entirely in Persian.
“A message to the late Supreme Leader: You son of a b*tch-burn in hell.” pic.twitter.com/9DLHXUT0GC
— Kerry Slone(Stilettos&Shotguns) (@thereal_SnS) March 1, 2026 “>
Sky News Australia anchor Rita Panahi doesn’t hold back in calling Ali Khamenei a “Son of a b*tch” and telling him to “burn in hell.”
— The Post Millennial (@TPostMillennial) March 1, 2026 “>
उनके इस ट्वीट पर भी बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने के बाद इस्लामिस्ट विचारधारा का समर्थन करना विरोधाभासी है। वहीं अन्य यूजर्स ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।
-

उंगली में तिलिस्मी रत्न, चाय, सिगार और उर्दू शायरी का शौक! पावरफुल लीडर से अलग कैसी थी खामेनेई की शख्सियत?
-

Israel-Iran War: स्ट्राइक में ईरान के 48 नेता मारे गए, ट्रंप ने नई लीडरशिप को लेकर किया बड़ा दावा
-

Chinese Weapons Failed: चीनी माल, धोखे की गारंटी! पाक- वेनेजुएला के बाद अब ईरान को बीच जंग में धोखा
-

Iran Israel War 2026: ईरान अंंत के करीब? अमेरिका-इजराइल के साथ आया ये तीन यूरोपीय देश
-

ईरान ने की ट्रंप के कत्ल की साजिश! UNSC में अमेरिका ने तेहरान को पूरी दुनिया के सामने किया बेनकाब!
-

Delhi Flights cancelled: दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, मिडल ईस्ट जंग के कारण फंसे यात्री
-

Iran पर महाप्रलय का VIDEO जारी, आसमान से बरसीं मिसाइलें, US ने जारी किया ‘नॉन-स्टॉप’ बमबारी का वीडियो!
-

Ali Khamenei Shia or Sunni: अली खामेनेई शिया थे या सुन्नी? ईरान में किस फिरके के लोग बनते हैं सुप्रीम लीडर?
-

Israel Strike Iran: मिट्टी में मिला ईरान के सुप्रीम लीडर का घर, सामने आई एयर स्ट्राइक के बाद की पहली तस्वीर
-

US-Israel Iran War: भारत को जिसका डर था वही हुआ! ईरान ने होर्मुज पर लगा दिया ताला, रुक जाएगी तेल सप्लाई?
-

Israel-Iran War: ईरान ने दुबई के मशहूर Palm Jumeirah पर किया हमला, कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी ड्रोन अटैक
-

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जंग दिनों में होगी खत्म या लग जाएंगे महीने? एक्सपर्ट्स से समझें
-

Iran-Israel War: Khamenei की मौत के बाद पाकिस्तान PM शरीफ की हवा टाइट, बयान जारी कर दिया ये डर सताने का संकेत!
-

Khamenei की UP के इस गांव से जुड़ी है विरासत, मौत की खबर से छाया मातम-मजलिसें निकाली, चौंकाने वाला इतिहास
-

Iran Israel War: Dubai-Burj Khalifa में किन सेलेब्स का है लग्जरी आशियाना? करोड़ों की प्रॉपर्टीज का क्या होगा?



