Homeउत्तराखंडYoutuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही...

Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ?


Entertainment

oi-Purnima Acharya

Youtuber Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक के घर में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है लेकिन फिलहाल परिवार चिंता में आ गया है। खबर है कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) की तबीयत अचानक काफी ज्यादा खराब हो गई है जिसके चलते उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

24 मार्च 2026 को हुआ बेटे का जन्म
आपको बता दें कि 24 मार्च 2026 की सुबह 6:38 बजे पायल मलिक ने बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद वह तीन दिन तक अस्पताल में थीं। बाद में वह घर लौट आई थीं लेकिन घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ने लगी।

Youtuber Armaan Malik

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी पायल की तबीयत बिगड़ी

-लेटेस्ट व्लॉग में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने बताया कि पायल को लगातार तेज सिरदर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों ने पहले दवाइयों से राहत देने की कोशिश की लेकिन हालत में ज्यादा सुधार न होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

-हालांकि पायल ने ज्यादा समय अस्पताल में रुकने से मना कर दिया और डॉक्टर की सलाह पर अब उनका घर पर ही इलाज चल रहा है।

बेटे की सेहत भी चिंता का कारण

इस बीच परिवार के लिए एक और चिंता सामने आई है। नवजात बेटे रुद्र की जांच में उसे पीलिया (जॉन्डिस) होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया है।

6 अप्रैल 2026 को दिखाया जाएगा बेटे का चेहरा

यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने व्लॉग में बताया है कि वह 6 अप्रैल 2026 को अपने बेटे जैद के जन्मदिन के मौके पर नवजात बेटे रुद्र का चेहरा फैंस को दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया है कि पायल को फिलहाल सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।

फार्महाउस शिफ्ट होने की तैयारी

इस पूरे घटनाक्रम के बाद यूट्यूबर अरमान मलिक ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक फार्महाउस खरीदने की योजना बना रहे हैं, जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ शिफ्ट हो जाएंगे और भीड़-भाड़ से दूर रहेंगे।

बेटे के नाम को लेकर दिलचस्प कहानी

-पायल मलिक ने अपने बेटे का नाम ‘हमजा’ रखा है जबकि पिता अरमान मलिक ने बेटे का नाम ‘रुद्र’ मलिक दिया है। इस नाम के पीछे एक दिलचस्प किस्सा है। पायल डिलीवरी से पहले फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखने गई थीं जबकि डॉक्टर ने उन्हें तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी थी। इसके बावजूद उन्होंने करीब 8 घंटे इंतजार किया जिसे लेकर परिवार का मानना है कि ये बच्चा सच में धुरंधर ही है।

-एक तरफ जहां यूट्यूबर अरमान मलिक के घर नए मेहमान के आने की खुशियां हैं, वहीं दूसरी ओर पायल मलिक और नवजात बेटे की सेहत को लेकर चिंता भी बनी हुई है। अब फैंस को 6 अप्रैल 2026 का इंतजार है, जब पहली बार इस नन्हे मेहमान की झलक सामने आएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments