Homeअपराधआतंकियों के निशाने पर थी अमृतसर की पुलिस चौकी,15 अगस्‍त को होने...

आतंकियों के निशाने पर थी अमृतसर की पुलिस चौकी,15 अगस्‍त को होने वाला था धमाका, बरामद हुआ आतंक का जखीरा


Last Updated:

अमृतसर की घोनवाल पुलिस चौकी के बाद विस्‍फोट करने की साजिश को पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया है. आतंकी स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस पुलिस चौकी को निशाना बनाना चाहते थे. रमदास थाना पुलिस ने इस बाबत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Zoom

पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है.

अमृतसर. पाकिस्‍तान के निशाने पर पंजाब को एक बार फिर दहलाने की कोशिश थी. आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए 15 अगस्‍त की तारीख मुकर्रर की गई थी. आतंकी अपने मंसूबों में सफल होते, इससे पहले पंजाब पुलिस को इनकी भनक लग गई. देखते ही देखते पंजाब के तमाम ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी का सिलसिला शुरू हो गया. लंबी कवायद के बाद पंजाब को बड़ी सफलता मिली और धमाके में इस्‍तेमाल होने वाला आईईडी बरामद कर लिया गया. आईईडी के साथ पंजाब पुलिस ने इलेक्‍ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, टाइमर और लोहे के बॉक्‍स भी बरामद किए हैं.

क्‍या है पूरा मामला

  • स्‍वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अमृतसर की सिक्‍योरिटी को हाई अलर्ट पर रखा गया था. नकेवल शहर को जाने वाले रास्‍तों पर, बल्कि शहर के भीतर भी कई जगहों पर नाकेबंदी की गई थी. जगह-जगह पर पंजाब पुलिस की 15 अगस्त की टीमें वाहनों की चेकिंग कर रहीं थीं.
  • इसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पता चला. जिसके आधार पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी के दौरान पुलिस ने आईईडी बरामद हुआ. विस्फोटक मिलने के बाद इलाके में सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू की गई.
  • पुलिस ने बरामद आईडी को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया. इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. स्क्वॉड ने जरूरी सुरक्षा इंतजामों के बीच आईईडी को निष्क्रिय कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.
  • पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आईडी में आरडीएक्‍स का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस का मानना है कि यह विस्फोटक पाकिस्तान से भेजा गया था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आईईडी को पंजाब तक कौन लेकर आया और इसे किस नेटवर्क के जरिए यहां पहुंचाया गया.

CCTV से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश
आईईडी बरामद होने के बाद संबंधित थाने में कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. अब पुलिस इस पूरी साजिश के पीछे शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधियों का सुराग मिल सके. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोटक मौके तक कब और किसके जरिए पहुंचाया गया.

राज्य में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध पर लगाम लगाने और पंजाब की शांति, सुरक्षा तथा आम जनता की हिफाजत सुनिश्चित करने के लिए सूबे में यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

पंजाब पुलिस

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments