दुनिया की सबसे आलीशान कारें बनाने के लिए लोकप्रिय कंपनी- जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) एक बड़े संकट में घिर गई है। दरअसल, कंपनी ने एलान किया है कि वह अगले दो वर्षों में दुनियाभर में 4000 नौकरियां खत्म करेगी। ब्रिटिश कंपनी का कहना है कि उसका यह कदम अपने खर्चे कम करने के लिए है, ताकि भविष्य में चीन की सस्ती कारों से मिल रही चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहा जा सके। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब जगुआर जैसी बड़ी कंपनी मुसीबत में आई है। एक दौर ऐसा भी था, जब जगुआर जबरदस्त नाम होने के बावजूद बिकी थी और तब इस कंपनी को रतन टाटा ने मुसीबत से निकाला था। हालांकि, उनके निधन के महज दो साल के बाद कंपनी एक बार फिर संकट का सामना कर रही है।
जगुआर लैंड रोवर का इतिहास क्या है? कैसे मोटरबाइक की साइडकार बनाने वाली कंपनी आलीशान स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी बन गई? आखिर कब और कैसे अमीरों की पहली पसंद मानी जाने वाली यह कार कंपनी बिकी और टाटा ऑटो ने कैसे इसे खरीद कर दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनियों में शुमार फोर्ड से एक ‘बदला’ लिया था? अब यह कार कंपनी किस नई मुसीबत में फंस गई है और इसकी वजह क्या है? आइये जानते हैं…



