Homeटेक्नोलॉजीएमपी- दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू: बिना...

एमपी- दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू: बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक; उपचुनाव में नरोत्तम को टिकट नहीं मिलने पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता – datia News


दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इससे नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिए।

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को चुनाव होना है। यहां से भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। यह खबर फैलते ही एमपी के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए। उन्होंने हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

.

कुछ देर में पथराव, चक्काजाम और पुलिस से झड़प शुरू हो गई। इसे देखते हुए शनिवार सुबह प्रशासन ने पूरे जिले में BNSS की धारा 163 लागू कर दी। इसके तहत बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्‌ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है।

एसपी-एसडीओपी समेत 8 पुलिसकर्मी घायल

इससे पहले शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुए पथराव में एसपी, एसडीओपी और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं नरोत्तम मिश्रा के कुछ समर्थकों के भी घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। बताया गया कि कुछ समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में खुद को बंद कर लिया था, जिन्हें बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद बाहर निकाला गया।

भाजपा कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा, 250 कार्यकर्ता रोके

बड़ौनकलां में जाम की सूचना के बाद प्रशासन ने एहतियातन दतिया स्थित भाजपा कार्यालय में करीब 250 कार्यकर्ताओं को अंदर ही रोक दिया। कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके की निगरानी की गई, ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े।

प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए आंसू गैस भी छोड़ी।

शनिवार सुबह एक बार फिर हंगामे की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने कंट्रोल कर लिया।

शनिवार सुबह एक बार फिर हंगामे की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने कंट्रोल कर लिया।

एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

दतिया भाजपा कार्यालय में करीब 250 कार्यकर्ता नजरबंद बताए जा रहे हैं।

दतिया भाजपा कार्यालय में करीब 250 कार्यकर्ता नजरबंद बताए जा रहे हैं।

भाजपा कार्यालय के अंदर कई नजरबंद कार्यकर्ता सोते हुए नजर आए।

भाजपा कार्यालय के अंदर कई नजरबंद कार्यकर्ता सोते हुए नजर आए।

पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाने के विरोध में सड़क पर लेटी महिलाएं।

आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाने के विरोध में सड़क पर लेटी महिलाएं।

शुक्रवार शाम दतिया में बड़ी संख्या में नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता।

शुक्रवार शाम दतिया में बड़ी संख्या में नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता।

500 से ज्यादा कार्यकर्ता सड़क पर, महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन

टिकट बदलने के विरोध में 500 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता रातभर हाईवे पर डटे रहे। डबरा के हरिपुर तिराहे पर भी चक्काजाम कर नारेबाजी की गई। बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं और विरोध जताया। प्रदर्शन भाजपा कार्यालय तक पहुंच गया, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पड़ोसी जिलों से भी समर्थक दतिया पहुंचे।

जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित कई पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। नगर मंत्री और भाजपा कोषाध्यक्ष ने भी पद छोड़ दिया। समर्थकों का दावा है कि कई भाजपा पार्षदों ने भी सामूहिक इस्तीफे सौंप दिए हैं।

नामांकन की तैयारी कर रहे थे नरोत्तम

उपचुनाव की घोषणा के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे थे। उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था और क्षेत्र में जनसभाएं कर रहे थे। हालांकि अंतिम समय में पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब तक 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, जिनमें चार उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

उमा भारती के साथ आशुतोष तिवारी।

उमा भारती के साथ आशुतोष तिवारी।

आशुतोष बोले- नरोत्तम जी हमारे अभिभावक

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा- डॉ. नरोत्तम मिश्रा उनके अभिभावक हैं। उन्होंने फोन कर उन्हें बधाई भी दी है।

जाम में फंसे यात्री बोले- घंटों से परेशान

हाईवे जाम के कारण ट्रक और अन्य वाहन घंटों फंसे रहे। कई वाहन चालकों ने बताया कि वे कई घंटे से भूखे-प्यासे जाम में खड़े हैं और आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा।

ट्रैफिक डायवर्ट, PHQ से मांगा अतिरिक्त पुलिस बल

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने झांसी और ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। दतिया और ग्वालियर पुलिस ने संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था संभाली।

एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला ने बताया कि जिले में कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। हालात को देखते हुए पुलिस मुख्यालय (PHQ) से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

up5wit1783695344 1783736634
whatsapp image 2026 07 11 at 95640 am 1783744026

लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments