Last Updated:
आंध्र प्रदेश के प्रकाशन जिले में एक महिला की मौत लिफ्ट और शॉफ्ट के बीच फंसकर हो गई है. महिला अपनी बेटी और नाती के साथ लिफ्ट में मौजूद थीं. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर दी है.
लिफ्ट से दबकर 50 वर्षीय महिला की प्रकाशम में मौत हो गई है.
प्रकाशम. आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर लिफ्ट से जुड़े सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रकशम शहर में हुई इस घटना में एक महिला अपनी बेटी और नाती के साथ लिफ्ट से बाहर निकल रहीं थी. इसी बीच, लिफ्ट अचानक नीचे की ओर चल पड़ी. इस हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है. पुलिस ने इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
शुरूआती जांच में पुलिस ने मृतका की पहचान वनिता के तौर पर की है. वह प्रकाशम शहर के एक अपार्टमेंट में रहने वाली अपनी बेटी के घर आई हुईं थी. घटना के समय लिफ्ट में वनिता के साथ उनकी बेटी और नाती भी मौजूद था. इस सभी को अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर लिस्ट से उतरना था. पहली मंजिल पर पहुंचने के बाद लिफ्ट के दरवाजे सामान्य तौर पर खुले. वनिता के बेटी और नाती तो लिफ्ट से बाहर निकल गए, लेकिन उन्होंने अपना पहला कदम जैसे ही लिफ्ट के बाहर रखा, लिफ्ट नीचे की ओर चल पड़ी.
इस दौरान लिफ्ट के दरवाजे खुले ही रहे. वहीं इस कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले वनिता का शरीर लिफ्ट और शॉफ्ट के बीच बुरी तरह से फंस गया. वहीं इस घटना के बाद मची चींख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले कई लोग मौके पर पहुंच गए. किसी तरह बनिता को लिफ्ट से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई और आखिर में उन्होंने अपना दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमें में है.
इस हादसे के बाद एक बार फिर लिफ्ट से जुड़े सुरक्षा इंतजामों और उसके रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी थी या उसकी मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई थी. आपको बता दें कि देश में लिफ्ट से जुड़ा यह कोई पहला मामला नहीं है. बीते कुछ दिनों पहले नोएडा की एक सोसाइटी में इसी तरह एक 73 वर्षीय महिला की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई थी.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें



